आगरा: रेलवे स्टेशन से मंदिर हटाने का विरोध, हिंदूवादी संगठनों ने सामूहिक आत्महत्या की दी चेतावनी
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चामुंडा देवी मंदिर के अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों ने रेलवे के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से चामुंडा देवी मंदिर को हटाने का विरोध तेज होता जा रहा है। रेलवे स्टेशन से मंदिर को हटाने के नोटिस के विरोध में गुरुवार को हिंदू कल्याण महासभा, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय हिंदू परिषद व मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने राजामंडी रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया। डीआरएम के खिलाफ नारे लगाए। रेलवे प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उधर, मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद रेलवे और जिला प्रशासन इस प्रकरण में बीच का रास्ता निकालने की कवायद में जुट गया है।
रेलवे प्रशासन के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने संजय प्लेस में प्रेसवार्ता की। मंदिर के महंत बिजेंद्रनंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मंदिर पहले बना था, स्टेशन बाद में बना है। रेलवे मंदिर को एक इंच भी नहीं हटा सकता। यदि मंदिर को हटाने का प्रयास किया तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंदिर हटाया तो राजामंडी स्टेशन पर ही ट्रेन के नीचे सामूहिक रूप से कर लेंगे। डीआरएम पर हिंदू विरोधी मानसिकता के आरोप लगाए।
यह है मामला
चामुंडा देवी मंदिर 1716 वर्ग मीटर में बना है। इसमें 72 वर्ग मीटर निर्माण राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर है। इसे हटाने के लिए रेल प्रशासन ने पहले मंदिर कमेटी को नोटिस जारी किया। यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के अलावा ट्रेनों रफ्तार कम होने का हवाला देते हुए डीआरएम ने ट्वीट कर अवैध निर्माण नहीं हटने पर स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद करने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक आगरा रेल मंडल के डीआरएम आनंद स्वरूप ने इस मामले से जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया है। जिसके बाद बुधवार को बुधवार को प्रशासन की टीम ने मंदिर की पैमाइश कराई।
एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ निरीक्षण किया है। सभी पहलुओं की जांच होगी। मंदिर पहले बना या स्टेशन ये भी जांच का विषय है। निर्माण की पैमाइश की गई है। नक्शा बनाया है। एडीएम, एसडीएम व प्रशासनिक टीम के लौटने के बाद बुधवार शाम को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मंदिर का मुआयना करने पहुंचे। करीब 15 मिनट उन्होंने मंदिर परिसर के अलावा प्लेटफार्म एक पर हुए निर्माण का जायजा लिया।
ट्वीट के बाद ट्रोल हुए डीआरएम
राजा की मंडी स्टेशन से मंदिर के स्थान परितर्वन नोटिस के संबंध में डीआरएम आनंद स्वरूप ने मंगलवार को अधिकृत ट्विटर हैंडल से पत्र जारी किया था। इसमें लिखा था कि प्लेटफार्म पर हुआ अवैध निर्माण रेलवे के शेड्यूल ऑफ डायमेंशन (एसओडी) का उल्लंघन है। इसके बाद डीआरएम को ट्विट्र पर ट्रोल किया जाना लगा। धर्मस्थलों को लेकर टिप्पणियां की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.