{"_id":"621a46642154cb084316fe57","slug":"hindu-mahasabha-workers-man-caught-with-meat-on-scooty-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: स्कूटी पर मांस के साथ पकड़ा युवक, अखिल भारत हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: स्कूटी पर मांस के साथ पकड़ा युवक, अखिल भारत हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने लगाया जाम, हंगामा
Sat, 26 Feb 2022 08:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:55 PM IST
सार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मांस लेकर जा रहे युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर भी पुलिस के नहीं आने पर हंगामा कर दिया। जाम भी लगाया।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगनेर रोड स्थित खेरिया मोड़ पर शनिवार सुबह अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने स्कूटी पर मांस लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पर भी पुलिस के नहीं आने पर हंगामा कर दिया। सड़क पर जाम भी लगा दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदेश प्रवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि शनिवार को जगनेर रोड पर एक स्कूटी पर मांस लाया जा रहा था। इस पर प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया, जितेंद्र कुशवाहा और मनीष पंडित पहुंच गए। उन्होंने स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सवार ने स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
बाद में पीछा करके स्कूटी को खेरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास रोक लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और जाम भी लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, बृजेश भदौरिया, मनीष पंडित, विशाल कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, पप्पू बघेल, सरदार कुलवंत, अजय पंडित, मनीष कुमार, आशीष कुशवाह आदि शामिल रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि बृजेश भदौरिया की तहरीर पर गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सलमान, सोनू उर्फ यासीन कुरैशी, इमरान और एक अज्ञात आरोपी हैं। पकड़ा गया युवक सलमान है।
आरोप लगाया है कि आरोपी जगनेर से मांस सलीम पड्डे वाले की दुकान पर ले जा रहे थे। तीन आरोपी भाग गए। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। मांस को जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी सलमान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।