फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindu Mahasabha workers caught meat loaded two tempo in agra

आगरा: गोकशी पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मांस से लदे दो टेंपो पकड़े

Sat, 29 Aug 2020 05:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 05:55 PM IST
सार

  • हाथी घाट और थाना लोहामंडी के सामने पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, ढोलीखार में चल रहा था अवैध कट्टीखाना

विज्ञापन
hindu Mahasabha workers caught meat loaded two tempo in agra
पुलिसकर्मी और हिंदू महासभा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार तड़के अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथी घाट पर मांस लदा टेंपो पकड़ लिया। इसके बाद जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने टेंपो चालक से पूछताछ के बाद मंटोला के ढोलीखार में एक घर से पशु काटने के औजार, तराजू और मांस बरामद किया। यहां पर अवैध तरीके से कट्टीखाना चल रहा था। इस पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, लोहामंडी में मांस लदे टेंपो के साथ एक आरोपी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश के प्रभारी संजय जाट ने बताया कि लोहामंडी और मंटोला में गोकशी की शिकायत पर कार्यकर्ता छानबीन में लगे थे। हाथी घाट पर शनिवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे एक टेंपो को रोक लिया। उसमें गोमांस भरा था। टेंपो को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को सड़क पर वाहन खड़े करने पड़े। 
विज्ञापन



जानकारी पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता विकास जायसवाल फोर्स के साथ पहुंचे। मौके से टेंपो चालक जावेद को पकड़ा। पुलिस ने मंटोला के ढोलीखार में बबलू कुरैशी के मकान पर छापा मारा, लेकिन सभी फरार हो गए। बबलू के दो घरों से मांस, तराजू और छुरा बरामद हुआ। मांस को परीक्षण के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहामंडी में भी पकड़ा गया टेंपो

लोहामंडी क्षेत्र में आगरा कॉलेज के सामने भी एक टेंपो रोका गया। उसमें भी मांस भरा हुआ था। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर संगठन के लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंटोला और लोहामंडी में मुकदमे दर्ज कराए गए

थाना मंटोला के प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से बबलू कुरैशी, जावेद, ओलो उर्फ अनीश, पुन्ना सहित अन्य के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन, पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी जावेद को कोर्ट में पेश किया। 

थाना लोहामंडी में एसआई कपिल कुमार ने गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी इकबाल को कोर्ट में पेश किया। उसने पूछताछ में बताया कि मंटोला के अलीम से मांस लाया था। उसे खाती पाड़ा में पठान के पास ले जाना था।

फिर शुरू हुआ अवैध कटान

शहर के मंटोला में एक साल पहले नगर निगम ने अवैध कट्टीखाने पकड़े थे। पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। कटान करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। मगर, फिर से कटान हो रहा है। इस पर पुलिस प्रशासन और नगर निगम की भी नजर नहीं है। हिंदू संगठनों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान गोकशी के मामले में बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed