फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi Hai Hum: Hindi is the language of emotions growing love of new generation

#हिंदीहैंहमः भावनाओं की भाषा है हिंदी, नई पीढ़ी का बढ़ रहा प्रेम, नई शिक्षा से काफी उम्मीदें

Wed, 26 Aug 2020 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा-कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा-कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 01:02 PM IST
सार

काव्य के क्षेत्र में हिंदी ने लोगों को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जहां एक ओर हिंदी भाषा ने विश्व पटल पर पहचान बनाई वहीं काव्य के क्षेत्र में भी इस भाषा ने तमाम लोगों को रोजगार से जोड़ दिया

विज्ञापन
Hindi Hai Hum: Hindi is the language of emotions growing love of new generation
अजय मिश्र, अखिलेश सक्सेना बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी भाषा बोलने में जितनी मधुर है उसी तरह भावनाओं के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। नई पीढ़ी का प्रेम इस भाषा से बढ़ता ही जा रहा है। भावनाओं की इस भाषा को इसी तरह से सम्मान मिलता रहना चाहिए। व्हाट्सएप संवाद पर हिंदी प्रेमियों ने इस भाषा को भावनाओं और रोजगार की भाषा बताया है।
विज्ञापन


हिंदी भाषा का अभिनंदन है। इस भाषा पर हमें मान है, यह भाषा भावनाओं की भाषा है। पूजनीय भाषा के साथ-साथ यह प्यार की भाषा है। इसने लोगों को रोजगार दिया है। नई पीढ़ी इस भाषा से जुड़कर स्वयं तो ऊंचाईयों तक पहुंचने का प्रयास कर ही रही है। बल्कि भाषा को भी नित नया सम्मान दे रही है। - विपिन शर्मा, हिंदी प्रेमी।
विज्ञापन


साहित्य और काव्य ने सदैव ही हिंदी को सम्मान दिया है। काव्य के क्षेत्र में हिंदी ने लोगों को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जहां एक ओर हिंदी भाषा ने विश्व पटल पर पहचान बनाई वहीं काव्य के क्षेत्र में भी इस भाषा ने तमाम लोगों को रोजगार से जोड़ दिया। - अखिलेश सक्सेना, कवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hindi Hai Hum: Hindi is the language of emotions growing love of new generation
डॉ. अनुश्वेता सिंह, प्रधानाध्यापिका, विपिन शर्मा, हिंदी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
नई शिक्षा नीति में मिलेगा हिंदी को बढ़ावा
देश में प्रस्तावित नई शिक्षा नीति में भी हिंदी भाषा को बढ़ावा मिलेगा। इससे अभिभावकों में प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी भाषा एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की होड़ खत्म होगी। साथ ही बच्चों में विषय को समझने की प्रवृति बढ़ेगी और रटने की आदत खत्म होगी। जो उच्च शिक्षा तक बौद्धिक विकास में सहायक होगी। - अजय मिश्र, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बनी अलीगंज

संचार और व्यवसाय की भाषा बनी 
हिंदी का उद्भव देवभाषा संस्कृत से हुआ है। इसकी विशेषताएं इसे अन्य भाषाओं से अलग एवं खास बनाती हैं। दुनिया में हिंदी एक मात्र ऐसी भाषा है, जिसके शब्दों, उच्चारण, हावभाव एवं अभिव्यक्ति में एकरूपता है। कभी साहित्य संस्कृति तक सीमित रहने वाली हिंदी आज विज्ञान, तकनीक संचार एवं व्यवसाय की भाषा बन चुकी है। -डॉ. अनुश्वेता सिंह, प्रधानाध्यापिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed