{"_id":"5f5bbb778ebc3e213f18d2b2","slug":"hindi-hai-hum-campaign-secondary-education-department-will-conduct-competitions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हिंदी हैं हम' के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग कराएगा प्रतियोगिताएं, यहां भेजें अपनी रचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंदी हैं हम' के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग कराएगा प्रतियोगिताएं, यहां भेजें अपनी रचनाएं
Sat, 12 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:03 AM IST
सार
- अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग मंडलीय स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करा रहा है।
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मंडल में माध्यमिक शिक्षा विभाग अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत काव्यपाठ, विचार और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं कराएगा। मंडलभर के यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से इनमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला के आह्वान पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से चार प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। मंडल के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया है। प्रतिभागियों को निर्धारित मानकों पर ई-मेल पर अपनी प्रविष्टि और विद्यालय के आईकार्ड की प्रति भेजनी होगी। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये चार प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी
1.मुक्तक छंद : इसमें यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। हिंदी भाषा में आठ लाइन की स्वरचित कविता का पाठ करना होगा। वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर उसका लिंक ई-मेल आईडी (jdagraonlineactivity@gmail.com) पर 14 सितंबर को शाम पांच बजे तक भेजना है।
विज्ञापन
2. ऑनलाइन शिक्षण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रयास पर विचार अभिव्यक्ति: इसमें भी यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। हिंदी भाषा में 200 शब्दों में अपने विचार लिखने होंगे।
3. नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में ऑनलाइन शिक्षा की भूमिका पर निबंध: इसमें यूपी बोर्ड के विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। हिंदी भाषा में अधिकतम 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा।
4. नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में बहु-विषयी/ बहु आयामी अधिगम पर निबंध: इसमें भी यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। हिंदी भाषा में अधिकतम 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा।
नोट: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अपनी अभिव्यक्ति ए-फोर साइज के कागज पर हाथ से लिखकर ई-मेल आईडी (jdagraonlineactivity@gmail.com) पर 15 सितंबर को शाम पांच बजे तक भेजना है।