फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindi abhiyaan

आत्म विश्वास की भाषा है हिंदी, हर क्षेत्र में मिले सम्मान

Sat, 29 Aug 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
hindi abhiyaan
सत्येंद्र पाल सिंह बैस, अधिवक्ता। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। हिंदी आत्मविश्वास की भाषा है। इसे हर क्षेत्र में सम्मान मिलना चाहिए। वैसे तो विश्व पटल पर छाने के बाद हिंदी मुख्य भाषा के रूप में उभरी है, लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां अभी भी अंग्रेजी भाषा का प्रचलन है। अमर उजाला के साथ व्हाट्सएप संवाद में हिंदी प्रेमी उच्च और सर्वोच्च न्यायालय में हिंदी भाषा के प्रयोग के पक्षधर दिखाई दिए। उन्होंने हिंदी के उत्थान और विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन

न्यायालयों में मिलना चाहिए सम्मान
- स्थानीय न्यायालय में तो हिंदी भाषा में आदेश मिलते हैं। उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय के जो आदेश होते हैं वे अभी भी अंग्रेजी भाषा में आते हैं, जिससे वादकारी उलझन में रहते हैं। उच्च और सर्वोच्च न्यायालय में हिंदी भाषा में आदेश मिलने चाहिए। जिससे कि वादकारियों की समस्या का समाधान हो और हिंदी भाषा को और अधिक सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

सत्येंद्र पाल सिंह बैस, अधिवक्ता।
हिंदी हमारे देश की सहज भाषा
- हिंदी भाषा से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हिंदी हमारे देश की सहज भाषा है। विचारों को सहजता से एक दूसरे तक पहुंचाती है। हिंदी ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। हर क्षेत्र में अब हिंदी को महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए। हिंदी ने रोजगार के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। यह हमारी राष्ट्रीय भाषा है। इसे गैर हिंदीवादी क्षेत्रों में भी बढ़ावा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र परमार, हिंदी प्रोफेसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed