{"_id":"69c74f555c61ac32da00d4c1","slug":"highway-snatcher-nabbed-in-encounter-shot-in-leg-after-firing-at-police-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: मोबाइल छीनकर भागा बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: मोबाइल छीनकर भागा बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार; पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Sat, 28 Mar 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:17 AM IST
सार
हाईवे पर किशोर से मोबाइल छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से लूटा मोबाइल, तमंचा और बाइक बरामद हुई है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में परिवार के साथ राजस्थान के कैला देवी पैदल जा रहे किशोर से मोबाइल छीनाने वाले बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना लाइनपार अंतर्गत आजाद नगर निवासी किशनलाल 11 मार्च को अपने परिवार के साथ पैदल राजस्थान के कैला देवी मंदिर जा रहे थे। वह शौच करने के लिए आगरा हाईवे स्थित पारस कोल्ड स्टोरेज के पास रुक गए थे। तभी उनका 14 वर्षीय पुत्र मनीष मोबाइल पर बात करते हुए आगे जा रहा था। आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उसका मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन टीमों का गठन करते हुए सीसीटीवी खांगले थे, तथा बदमाशों की तस्दीक की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात्रि एक बजे करीब चेकिंग के दौरान गांव बन्ना रोड एफएच मेडिकल कॉलेज के पास से बाइक सवार जाहिद उर्फ डीपर निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद को घेर लिया। आरोपी ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तलाशी के दौरान लूटा मोबाइल, एक तमंचा व कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
दूसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जाहिद उर्फ डीपर ने बताया कि राहगीर किशोर से मोबाइल छीनते समय उसका अन्य साथी असलम निवासी बीपीएल ग्राउंड के पास थाना रामगढ़ फिरोजाबाद भी था। सीओ ने दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।संवाद
घटना के 17 दिन बाद लिखी गई पीड़ित की एफआईआर
पीड़ित किशनलाल के पुत्र से आरोपियों ने 11 मार्च को मोबाइल छीना था। पीड़ित ने घटना के दिन अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी थी, किंतु घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।संवाद
आरोपी पर 17 से अधिक दर्ज आपराधिक मामले
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी जाहिद उर्फ डीपर पर जनपद के विविध थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर लूट के प्रयास, चोरी, मादक पदार्थ व अवैध असलाह रखने आदि के मामले दर्ज हैं।