फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   highway jam for water in agra

बूंद-बूंद पानी को मोहताज आगरा का ये हिस्सा, महिलाओं ने जाम किया हाईवे

Sat, 23 Sep 2017 07:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Sep 2017 07:31 AM IST
विज्ञापन
highway jam for water in agra
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
बीते तीन महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे आगरा के शाहदरा क्षेत्र के लोगों का शुक्रवार को धैर्य जवाब दे गया। गुस्सायी महिलाओं ने हाईवे जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी की। किनारे से निकल रहे लोगों को भी जबरन रोका। लगभग एक घंटे तक हाईवे पूरी तरह से जाम रहा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे शाहदरा क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे हाथों में मटके और डंडे लेकर शाहदरा चुंगी पहुंचे। आक्रोशित लोग बीच सड़क पर बैठ गए। प्रशासन और जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मटके फोेड़कर रोष जताया। इनका कहना था कि पिछले तीन महीने से क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित है। 
विज्ञापन


लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान हैं। काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। कई बार जलकल अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी पानी के टैंकर भी नहीं आ रहे। ऐसे में प्राइवेट पानी के टैंकर संचालक मनमानी कर रहे हैं। मुंह मांगे पैसों में पानी बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले भी हुआ हंगामा

highway jam for water in agra
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले भी कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों ने शाहदरा चुंगी पर जाम लगाया था। काफी हंगामा काटा था। कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दी थी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। गुस्साए लोगों ने लगभग एक घंटे तक एनएच दो जाम रखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। 

प्रदर्शन के दौरान शाहदरा, बड़ी मस्जिद, खटीक बस्ती, पाठनों की बस्ती सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों के लोग मौजूद थे। बता दें कि यमुनापार क्षेत्र में सालों से भीषण पानी संकट है। लोग काफी परेशान हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।  प्रदर्शन के एक दौरान एक महिला बेहोश हो गई है। क्षेत्रीय लोग उसे उठाकर पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। काफी देर बाद महिला को होश आया।

बूंद बूंद के लिए तरस रहे लोग

highway jam for water in agra
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
यमुना पार में पानी की समस्या नई नहीं है। टैंकरों की सप्लाई की जाती है। अब यह भी बंद है। बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग। चुनाव में उम्मीदवारों ने यही वादा करके वोट मांगे थे कि इस समस्या का समाधान कराएंगे। 

चुनाव हो जाने के बाद कोई नहीं आया समस्या सुनने के लिए भी। जलकल के अधिकारी भी यह देखते हैं कि हंगामा कब होता है। जब हाईवे जाम कर दिया जाता है तो एक-दो दिन के लिए टैंकर भिजवा देते हैं। इसके बाद सप्लाई बंद हो जाती है। तीन महीने में दस बार जाम लगा चुके हैं यहां के लोग पानी के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed