{"_id":"573b715e4f1c1bc473ac7146","slug":"highway-jam-for-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड के लिए दो घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड के लिए दो घंटे हाईवे जाम
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 18 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
राश्ान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड के लिए रोहता गांव के लोगों ने मंगलवार को नगला पद्मा, ग्वालियर रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगाें को हटाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौटे।
रोहता गांव के बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को उचित दर दुकानों से राशन नहीं मिल रहा है। कारण, उनके पास पात्र गृहस्थी का कार्ड नहीं हैं। अधिकतर परिवारों ने राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया हुआ है। कुछ ने आरोप लगाया कि गांव में तमाम अपात्रों को पात्र गृहस्थी का कार्ड जारी कर दिया गया है। कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि राशन कार्ड तो जारी किया गया है, लेकिन उसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम अंकित नहीं है।
राशन दुकानदार सुरेश चंद के प्रति भी ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि दुकानदार उनके साथ सही व्यवहार नहीं करते। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। जाम की सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला और एसीएम चतुर्थ श्यामलता भी मौके पर पहुंचीं। पहले इन लोगों ने गांव वालों की शिकायतें सुनीं, इसके बाद पात्रों के राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। रोहता गांव में तीन उचित दर राशन की दुकानें हैं। करीब 2000 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
इस सप्ताह ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कराई जाएगी। गांव के लोगों से पूछकर अपात्रों के नाम पात्र गृहस्थियों की सूची से हटवाए जाएंगे। पात्रों के आवेदन प्राप्त करके 10 से 15 दिन में राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
हजारों पात्र परिवारों के नाम हो सकते हैं शामिल
आगरा। जिले में अब तक 6,93,508 परिवारों को पात्र गृहस्थी का कार्ड जारी किया गया है। इसमें 65,893 पात्र गृहस्थियों के आधार कार्ड संख्या व मुखिया के नाम की डुप्लीकेसी पाई गई है। इनके नाम एक से अधिक राशन दुकानदारों के यहां और क्षेत्र में दर्ज हैं। डप्लीकेसी समाप्त होने पर 65,893 पात्रों को कार्ड जारी किए जा सकते हैं। करीब 60 हजार अपात्रों के नाम अब तक पात्र गृहस्थियों की सूची से हटाए गए हैं। अभी भी 40 से 50 हजार लोगों के नाम सूची में शामिल होने की संभावना है। इनको हटाने से भी पात्रों को मौका मिलेगा। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने हफ्ते भर में पात्र गृहस्थियों की सूची में संशोधन करने के आदेश जारी किए हैं।
पुराने कार्ड पर ही राशन दिए जाने की मांग
अंबेडकर विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तित्तल ने बीपीएल परिवारों को पुराने राशन कार्डों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने मांग की है। बड़ी संख्या में बीपीएल कार्ड धारकों का पात्र गृहस्थी कार्ड नहीं बन पाया है।
एसडीएम सदर को दिया ज्ञापन
बारह भाई गली, बेलनगंज में 10 गरीब परिवार रहते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद से इनको उचित दर राशन की दुकानों से राशन नहीं मिल रहा है। आवेदन करने के बाद भी पात्र गृहस्थी के कार्ड नहीं बने हैं। कृष्णा कुमार, कस्तूरी, मुन्नी देवी, कमला देवी, प्रेमा देवी ने मंगलवार को एडीएम सदर को ज्ञापन देकर समस्या दूर कराने की मांग की।