{"_id":"62fd27e5db1942736b3e3c93","slug":"hightention-line-fancing-kasganj-news-agr5436901177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की फेंसिंग की जाएगी- एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की फेंसिंग की जाएगी- एमडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने कहा कि ग्रामीण आबादी में हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, उसे सुरक्षित करने के लिए फेंसिंग की जाएगी। इसके अलावा जर्जर हो चुकीं विद्युत लाइनों को बदलने के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने यहां पहुंचकर अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दक्षिणांचल के सभी 21 जिलों में जाकर बैठक करके समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए समीक्षा हो रही है। जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनसे विभाग विद्युत बिल जमा करने की अपील कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत बकायों का भुगतान हो, जिससे विद्युत उत्पादन के लिए खरीदे जाने वाले कोयले का भुगतान आगे किया जा सके। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से जिले की समस्याएं पूछी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजकुमार सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।