फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high way

निर्धारित 80 की रफ्तार, व्यवस्थाएं 40 की भी नहीं

Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
high way
मैनपुरी। इटावा-मैनपुरी स्टेट हाईवे पर वाहनों के लिए 80 की रफ्तार निर्धारित की गई है। लेकिन यहां पर व्यवस्थाएं 40 की गति के लिए भी नहीं हैं। हालांकि यहां पर रफ्तार का निर्धारण करने से पूर्व इसके लिए व्यवस्थाएं भी कराई गई थीं। कटीले तार आदि भी लगाए गए थे। अब सब कुछ बदहाल हो चुके है। प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इटावा-मैनपुरी स्टेट हाईवे 83 पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने की अनुमति है। जबकि जिले की अन्य सड़कों पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को दौड़ाए जाने की अनुमति है। दोगुनी गति निर्धारण से पहले इस हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ पांच फीट ऊंची कटीले तारों की बाड़ लगाई गई थी।
विज्ञापन

इससे खेतों से अचानक जानवर या किसी व्यक्ति के आने की आशंका शून्य थी। इससे हादसे भी कम होने की उम्मीद थी। धीरे-धीरे ये तार गायब हो गया। कहीं ये तार चोरी हो गया तो कहीं दुर्घटनाओं में टूटने के बाद इसे सही नहीं कराया गया। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन उसी गति से फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने में 60 से अधिक हुए हादसे
मैनपुरी-इटावा हाईवे पर बीते नौ महीनों में 60 से अधिक प्रमुख सड़क हादसे हुए। इनमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 150 से अधिक लोग घायल हो गए। वर्ष 2018 में कीरतपुर के पास बस पलटने से 17 लोगों की मौत हुई थी। 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
करहल थाने के सामने हाईवे पर ही खड़े किए वाहन
एक ओर गति सीमा के अनुसार की गईं व्यवस्थाएं पूरी तरह खत्म हो गई हैं तो वहीं सरकारी तंत्र भी मुश्किल बना हुआ है। करहल थाने के सामने फोरलेन हाईवे सिंगल रोड बन गया है। यहां हाईवे पर ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त और सीज किए गए वाहनों को खड़ा करा दिया है। उच्चाधिकारी भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन उन्होंने भी आज तक इसका ध्यान नहीं दिया।

नीलगाय से होते हैं सर्वाधिक हादसे
हाईवे पर नीलगाय से सर्वाधिक हादसे होते हैं। दरअसल तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक खेतों से नीलगाय निकलकर आ जाते हैं। नीलगाय की टक्कर से दुर्घटनाएं होती हैं। कई लोग इन दुर्घटनाओं में अपनी जान भी गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed