{"_id":"66f1af534408907c9507231f","slug":"high-speed-car-overturned-after-hitting-divider-in-agra-young-man-died-and-four-people-were-injured-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: चल रहीं थी शादी की तैयारियां, फिर यूं आई मौत... जिसके सिर बंधना था सेहरा चिता पर लेटा; चार साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चल रहीं थी शादी की तैयारियां, फिर यूं आई मौत... जिसके सिर बंधना था सेहरा चिता पर लेटा; चार साथी घायल
Tue, 24 Sep 2024 07:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:12 AM IST
सार
ताजनगरी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। डेढ़ महीने बाद उसके सिर पर सेहरा बंधना था। मौत की खबर आई तो घरवाले चीख उठे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कैंट के पास सुल्तानपुरा मार्ग पर रविवार रात को भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछल गई। इसके बाद सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। कार में सवार जलेसर के रहने वाले अरुण की मौत हो गई, जबकि उनके चार साथी घायल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अरुण की नवंबर में शादी थी। इसके लिए परिवार तैयारी में लगा हुआ था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जलेसर निवासी अरुण (22) फर्नीचर का काम करते थे। बोदला में उनकी बुआ रहती हैं। वह रविवार को काम से लाैटकर घर आया। बुआ के घर कार लेकर चला गया। वह रात में फुफेरे भाई बाबी, सनी, बाचू और दीपक के साथ कार से घूमने के लिए निकल गया।
विज्ञापन
वह कैंट स्टेशन रोड पर आए थे। तकरीबन 1 बजे कार अनियंत्रित हो गई। सुल्तानपुरा मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग घबरा गए। कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शी रंजीत ने पुलिस को बताया कि वह आटो खड़ा कर पास में ही लेटा हुआ था। कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। कार में फंसे युवक दर्द से कराह रहे थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद ई रिक्शा से अस्पताल भेजा।
एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में अरुण की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग आ गए। उनमें कोहराम मच गया। बाकी चारों भी घायल हुए हैं। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा हुआ था। घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।