{"_id":"5d4822198ebc3e6d22783c7e","slug":"high-security-alert-in-mathura-s-religious-place-after-article-370","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: गृह विभाग ने मथुरा को किया चौकन्ना, सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: गृह विभाग ने मथुरा को किया चौकन्ना, सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई
Tue, 06 Aug 2019 12:40 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर पर बड़ा फैसला आते ही प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया था। मथुरा में चौकसी बढ़ा दी गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ सभी धार्मिक स्थलों पर फोर्स बढ़ा दी गई थी।
प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस को लेकर सड़कों पर निकले। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि अगर कोई किसी प्रकार की अफवाह उड़ाता है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
सोमवार को दोपहर 12 बजते ही अचानक पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था। अधिकारी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में घूमते रहे। डींग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, मंडीरामदास, चौक बाजार, भूतेश्वर और मसानी पर पुलिस बल रहा।

Trending Videos
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कमांडो की तैनाती कर दी गई है। हर आने जाने वाले की गहनता के साथ चेकिंग की गई। एसएसपी शलभ माथुर पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण पर रहे। बाहर से आने वाले वाहनों को चेक किया गया। वहीं हाईवे पर भी पुलिस ने चेकिंग की।
हर प्वाइंट पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। कहीं भी जमघट नहीं लगने दिया गया था। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष नजर पुलिस बल की रही। पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी लगा दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी को अलर्ट कर दिया गया है।