{"_id":"58c452764f1c1b623ddc4b73","slug":"high-court11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच दिलाओ, एयरपोर्ट भी बनवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच दिलाओ, एयरपोर्ट भी बनवाओ
हाईकोर्ट बेंच दिलाओ, एयरपोर्ट भी बनवाओ
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Agra soon
- फोटो : demo
हम तो हाईकोर्ट बेंच बनवाने के लिए तैयार हैं, पहले प्रदेश सरकार प्रस्ताव तो भिजवा दे। हम तो एयरपोर्ट बनवाना चाहते हैं, मगर प्रदेश सरकार जमीन मुहैया नहीं करा रही है। ऐसे बहाने भाजपा नेता बनाते रहे हैं लेकिन अब कहानी बदल गई है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बन गई है। भाजपा नेताओं का कोई बहाना चलने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी जब पीएम पद के उम्मीदवार थे, तब 2013 में कोठी मीना बाजार की रैली में उन्होंने आगरा की जनता से बडे़ वादे किए थे। पर्यटन को चार चांद लगाएंगे। पानी की समस्या दूर करेंगे। एयरपोर्ट बनवाएंगे। पब्लिक को सब याद है। भाजपा नेता तीन साल से बहाना बना रहे हैं कि प्रदेश में सरकार न होने के चलते काम नहीं हो पा रहे। अब तो केंद्र में भी सरकार और प्रदेश में भी। जिले में सांसद भी भाजपा के हैं और विधायक भी। वकीलों ने बेंच के लिए आंदोलन चला रखा है। भाजपा के बड़े नेताओं से मिल चुके हैं। हर जगह से आश्वासन मिला है। अब इसे पूरा करने का समय आ गया है।
--। सबसे पहले चाहिए पानी
गंगाजल प्रोजेक्ट सपा सरकार ने शुरू किया। यह लगभग पूरा हो चुका है। अगर भाजपा सरकार फुर्ती दिखाएगी तो ताजनगरी को बड़ी राहत मिल जाएगी। पानी के लिए यमुना पर बैराज बनाया जाना भी जरूरी है। इस पर भाजपा नेता सहमति देते रहे हैं। अब उन्हें वादों को पूरा करके दिखाना होगा।
--। अब मिलेगा इंटरनेशनल स्टेडियम
ताजनगरी के खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुचे हैं लेकिन खेलने के लिए ढंग का स्टेडियम तक नहीं है। खिलाड़ी चाहते हैं अन्तरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बने। इसके लिए वादे तो खूब किए गए हैं लेकिन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
--। किसानों के कर्ज होेंगेे माफ
किसानों का 165 करोड़ का कृषि ऋण है। बैंकों की किश्त चुका नहीं पा रहे। इस बार आलू की फसल पिट गई है। भाजपा ने कर्ज माफी का वादा किया है। इसके पूरा होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन तकलीफ पूरी तरह दूर तब होगी जब आलू के एक्सपोर्ट पर ध्यान दिया जाएगा। प्रोसेसिंग यूनिट भी लगेगी।