फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high blood pressure patients increases in winter

सर्दी में बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, मधुमेह और दिल के मरीज बरतें विशेष एहतियात

Sun, 20 Dec 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
high blood pressure patients increases in winter
सांकेतिक तस्वीर

तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और शीतलहर चल रही है। इस स्थिति में मधुमेह और दिल के मरीजों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों की सलाह है कि ब्लड प्रेशर नियमित रूप से मापते रहें। सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जो कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। बीमार पड़ने पर कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभात अग्रवाल का कहना है कि सर्दियों में दिल तक खून को ले जाने वाली नसें सिकुड़ जाती हैं, ऐसे में ब्लडप्रेशर बढ़ने लगता है। जिन मरीजों के पास ब्लडप्रेशर मापने की मशीन है, उन्हें भी डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। 
विज्ञापन



यदि कोई ब्लडप्रेशर या दिल की दवाएं खा रहा है तो उसे भी एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ठंडे मौसम में ब्लड प्लेट्लेट्स ज्यादा सक्रिय और चिपचिपे होते हैं, इसलिए रक्त के थक्के जमने की आशंका भी बढ़ जाती है। इससे हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में ब्लड प्रेशर पर इस तरह से काबू किया जा सकता है
- मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं।
- तंबाकू का सेवन न करें।
- सर्दियों में घर में दुबके न रहें, बल्कि धूप सेकें।
- हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने पर अधिक ठंड में सुबह के समय दवा लेकर ही बाहर निकलें।
- आउटडोर गतिविधियां कम से कम करें।
- एक मोटा कपड़ा पहनने के बजाय कई कपड़े पहनें।
- सिर को अच्छी तरह से ऊनी कपड़ों से ढक कर रखें।
- संतुलित, पोषक और ताजा भोजन खाएं।
- अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed