फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high alert in firozabad over jume ki namaj on friday

फिरोजाबाद बना छावनी, कड़े पहरे के बीच होगी साल 2019 के आखिरी जुमे की नमाज

Fri, 27 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
high alert in firozabad over jume ki namaj on friday
फिरोजाबाद में तैनात सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव को देखते हुए इस शुक्रवार को विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त, एडीजी और आईजी जोन ने शहर में डेरा डाला लिया है। अफसरों ने शाम को शहर के मौलानाओं, पार्षदों, समाजसेवियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। लोगों से अमन चैन कायम रखने का आह्वान किया। उधर, उपद्रव में घायल दो और युवकों की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को गोली लगी थी। इसके साथ ही उपद्रव में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। 
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर में उपद्रव हो गया था। उपद्रव के बाद हालात सामान्य करने के लिए पुलिस प्रशासन को पिछले छह दिनों से कड़ी मशक्कत करनी पड रही है। 27 दिसंबर को फिर जुमे का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

high alert in firozabad over jume ki namaj on friday
पुलिस प्रशासन के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
पहले जैसे हालात न बनें इस कोशिश में जिले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से जुट गए। प्रशासन ने जगह-जगह शांति कमेटी की बैठकें की। आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय एवं आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने शहर में डेरा डाल लिया है। 

आला अफसरों ने शाम को थाना रसूलपुर में शहर के मौलानाओं, पार्षदों, समाजसेवियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी ने शहर में अमन चैन कायम रखने की शपथ ली। भरोसा दिया कि वो खुद अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी को निभाएंगे। किसी भी सिरफिरे को गलत हरकत नहीं करने देंगे। 

एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने भरोसा दिलाया कि निर्दोष व्यक्ति तो कोई नहीं घबराए बल्कि अपने कारोबार, दुकानों को खोले और नमाज अदा करने जाएं। लेकिन भीड़ जमा नहीं होने दें। यह तो हम सभी की जिम्मेदारी है। 

शहर भर में मुस्तैद फोर्स 

high alert in firozabad over jume ki namaj on friday
लोगों से अपील करते पुलिस और प्रशासन के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
पिछले शुक्रवार को उपद्रव के बाद जिले में एक कंपनी सीआरपीएफ, पीएसी के साथ-साथ मैनपुरी, मथुरा एवं आगरा जिले का फोर्स डेरा डाले हुए हैं। फोर्स को शहरी क्षेत्र के साथ नई आबादी वाले क्षेत्र में तैनाती की गई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में इंटरनेट सेवा भी बंदकर दी गई। 

उधर, दिल्ली में इलाज के दौरान उपद्रव में घायल हुए नगला मुल्ला के निवासी हारुन एवं मशरूरगंज निवासी शफीक की मौत हो गई। दोनों युवक 20 दिसंबर को नैनी ग्लास के पास हाईवे पर गोली लगने से घायल हुए थे। अब उपद्रव में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed