{"_id":"5e52294c8ebc3ef3b949371d","slug":"high-alert-in-agra-for-donald-trump-india-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के दौरे को लेकर आगरा में हाई अलर्ट, कमांडो मोर्चों पर तैनात, ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंप के दौरे को लेकर आगरा में हाई अलर्ट, कमांडो मोर्चों पर तैनात, ड्रोन से निगरानी
Sun, 23 Feb 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करते सीआपीएफ के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर आगरा हाईअलर्ट पर है। सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल), आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल), नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने मोर्चे संभाल लिए हैं। ताज से खेरिया तक 40 छतों पर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।
रविवार को स्नाइपर भी तैनात कर दिए जाएंगे। इनकी राइफल की रेंज दो किमी तक है। शनिवार को चौराहों पर चेकिंग की गई। खेरिया से ताज तक के रूट पर बैरियर लगाकर हर वाहन की चेकिंग की गई। ताजगंज, रकाबगंज, छीपीटोला में अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया।
खेरिया से ताज के रूट के दुकानदारों के परिवार के सदस्यों का भी सत्यापन किया गया है। वे जिन मोहल्लों में रहते हैं, वहां पुलिस की टीम भेजी गई। वहीं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

एडीजी, आईजी ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
पुलिस लाइन में की गई ब्रीफिंग में एडीजी अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडीजी ताज सुरक्षा दिनेश जुनेजा भी पहुंच गए हैं।
शाम को खेरिया से ताज तक ट्रंप की फ्लीट का रिहर्सल किया जाएगा। यह शाम पौने पांच बजे से पौने सात तक चलेगा। ट्रैफिक इससे एक घंटे पहले ही रोका जा सकता है। रिहर्सल के बाद जाम लग सकता है।
फ्लीट में 35 से 40 गाड़ियां शामिल रहेंगी। ट्रंप की द बीस्ट के आगे और पीछे अमेरिकी अफसरों की गाड़ियां ही चलेंगी। इसके बाद पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस होगी। सिर्फ रूट का ही नहीं, इस पर पड़ने वाले सभी रास्तों का ट्रैफिक भी रोका जाएगा। फतेहाबाद रोड, माल रोड, ताजगंज में दिक्कत आ सकती है।

ट्रंप दो घंटे रहेंगे ताजनगरी में, एक घंटे निहारेंगे ताज
ट्रंप और मेलानिया ताजनगरी में लगभग दो घंटे रहेंगे। वो एक घंटा ताज को निहारेंगे। एयरफोर्स वन से अहमदाबाद से खेरिया एयरपोर्ट आएंगे। वापसी में दिल्ली जाएंगे। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन उनसे पहले ही पहुंच जाएंगे।
प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम
4:45 बजे : खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगे।
5:00 बजे : ताज के लिए रवाना होंगे।
5:15 बजे : ताज के पूर्वी गेट पहुंच जाएंगे।
6:15 बजे : ताज से खेरिया के लिए रवाना।
6:30 बजे : खेरिया एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
6:45 बजे : दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।