फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high alert fo corona virus

कोरोना को लेकर हाईअलर्ट, विदेश से आने वालों पर रखी जाएगी नजर

Tue, 04 Feb 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
high alert fo corona virus
कासगंज। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और चीन से आने वाले लोगों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। सोमवार शाम प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मलेशिया और चीन से आने वाले 1300 लोगों के बारे में भी बताया। ये लोग वायरस से संक्रमित भी हो सकते हैं। विभाग ने लोगों को सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नवीन कोरोना वायरस चीन के बुहान शहर में फ्लू के रूप में जन्मा है। वहां से इस वायरस का संक्रमण फैल रहा है। जिले में भी कोरोना वायरस फैलने की प्रबल आशंका स्वास्थ्य विभाग ने जताई है। वायरस की आशंका के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने जिले के स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्र्र्रेंसिंग में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को बता दिया है कि प्रदेश में 1300 विदेशी चीन और मलेशिया से ऐसे आए हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं, जिनसे कोरोना वायरस फैलने की आशंका हो सकती है। भले ही जिले में अभी तक किसी भी कोरोना प्रभावित विदेशी के पहुंचने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है, लेकिन विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आए लोगों की निगरानी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जनमानस से अपील की है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

बनाया गया आईसोलेशन वार्ड
कोरोना वायरस काफी खतरनाक है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी की है। इसके लिए जिला अस्पताल में एक आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। यदि कोई कोरोना वायरस प्रभावित व्यक्ति पाया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण-
- अचानक बुखार।
- खांसी।
- सांस लेने में परेशानी।
रोकथाम और बचाव
- खांसने, छींकने में शिष्टाचार जरूरी।
- वार्तालाप करते समय उचित दूरी।
- हाथों की सफाई।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से परहेज।
आंकड़े की नजर से
- 28 दिन तक विदेशी मेहमान का आवागमन यथासंभव सीमित रखें।
- 14 दिनों में चीन और मलेशिया से कई विदेशियों के पहुंचने की खबर से अलर्ट।
- कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। आईसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। प्रदेश सरकार ने वीडियो कांफ्र्रेंसिंग में स्पष्ट किया है कि कई विदेशी एयरपोर्ट के रास्ते प्रदेश में आए हैं। इनसे कोरोना वायरस फैलने की आशंका है।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed