फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heroine Avantibai's procession came out with great fanfare

Agra News: धूमधाम से निकली वीरांगना अवंतीबाई की शोभायात्रा

Fri, 18 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Heroine Avantibai's procession came out with great fanfare
अमांपुर। कस्बा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी लोक कल्याण समिति के द्वारा मनाई गई। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा कस्बा में निकाली गई। रानी अवंतीबाई, देशभक्ति, दैवीय झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन



शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा, सौरभ वर्मा, लक्ष्मण सिंह, बिजेश वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा नगर के वेदराम सिंह इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, घंटाघर, सराफा बाजार, सहित विभिन्न मार्गों पर होती हुई कासगंज तिराहे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, खाटू श्याम, नाग नागिन, मां दुर्गा की झांकी आकर्षण बनी रहीं। शोभायात्रा से पूर्व श्री वेदराम सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर डाॅ. कालीचरन वर्मा, मथुरा सिंह मुखिया, डॉ. केत सिंह वर्मा, हरिकिशन आर्य, बहोरी सिंह अध्यापक, जवाहर सिंह प्रतिहार, महीपाल फौजी, डाॅ भगवान सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर किया नमन

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शुक्रवार को नावल्टी रोड पर संरक्षक नवल किशोर कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई। उन्हें नमन कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कायस्थ बंधु चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश को आजाद कराने के लिए अहम योगदान दिया। नगर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि आजाद हिंद फौज ने उनके नेतृत्व में देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया। गोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अखिलेश सक्सेना, विजय सक्सेना, वैभव सक्सेना, नीरज सक्सेना, पीयूष सक्सेना मौजूद रहे।



अधिवक्ताओं ने नेता जी को किया नमन

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिहं बैस ने कहा कि सुभाष चंद्र भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। इस दौरान अंजुम राहत, सत्यवीर सिहं, सतेंद्र सिहं, अनुरूद्ध गौतम, प्रमोद कुमार, जावेद अली आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed