{"_id":"5fc6662e8ebc3e9bed14c63d","slug":"hepatitis-c-medicine-will-give-to-corona-virus-patients-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी हेपेटाइटिस सी की दवा, एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा मरीजों पर ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी हेपेटाइटिस सी की दवा, एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा मरीजों पर ट्रायल
Wed, 02 Dec 2020 09:55 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:55 AM IST
सार
- मरीजों की बनाई जा रही रिपोर्ट
- वायरस का दबाव खत्म करने के प्रभावों की होगी स्टडी
- अभी पांच तरह की दवाओं से चल रहा है मरीजों का इलाज
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के मरीजों को हेपेटाइटिस सी के इलाज में दी जाने वाली दवा भी दी जाएगी। मरीजों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का अध्ययन होगा। इसका 100 मरीजों पर ट्रायल 15 दिसंबर से शुरू होगा।
अभी संक्रमितों को स्टैंडर्ड केयर ट्रीटमेंट के तहत विटामिन डी, सी और जिंक की टैबलेट, हेपानिन, डॉक्सीसाइक्लिन और हेपानिन दी जा रही है। जरूरत पर स्टेरॉयड और रेमडेसिविर दे रहे हैं। अब हेपेटाइटिस सी के मरीजों को दी जाने वाली सोफोसुविर-डेक्लाटिसिविर और निटाजॉक्सानाइट दवा भी दी जाएगी। ट्रायल के प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि 100 मरीजों पर हेपेटाइटिस सी और अभी तक चल रहे स्टैंडर्ड केयर ट्रीटमेंट के 100 मरीजों पर दवाओं के असर के प्रभाव को देखकर रिपोर्ट बनाएंगे। 10 दिसंबर से इसका ट्रायल शुरू कर देंगे।
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एलोपैथी और आयुर्वेद दवा का ट्रायल भी होगा, लेकिन यह अभी शुरू नहीं हो पाया है। हेपेटाइटिस सी की दवा का ट्रायल इसी महीने होगा।
विज्ञापन
आयुर्वेद की दवाई का भी देखा जाएगा असर
एलोपैथी के साथ मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद दवा का भी ट्रायल होगा। इसमें हर्बल की डबल डोज को एक टैबलेट के रूप में दिया जाएगा। इसमें आयुर्वेद चिकित्सक को भी शामिल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट करने वाले वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इसकी अनुमति डॉयरेक्टर ऑफ ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से अनुमति ली जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि मरीज की रिपोर्ट कितने दिन में निगेटिव आ रही है। सांस लेेने में परेशानी में कितना आराम मिला और मरीज में रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी विकसित हुई, इसका परीक्षण करेंगे।