फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   helth servisege, helth workers, mainpuri

मूल काम छोड़ अधिकारियों की बागवानी सजा रहे कर्मचारी

Sun, 03 Nov 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
helth servisege, helth workers, mainpuri
पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी कक्ष में लगा ताला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से 15 कर्मचारी अपना मूल काम छोड़कर अधिकारियों के यहां बागवानी, खाना बनाने तथा अन्य कार्य कर रहे हैं। इससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिला अस्पताल में आने वाले शव डीप फ्रीजर में नहीं रखे जा रहे हैं, जिससे शव खराब हो रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाली टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों को ही शव की रखवाली करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में 15 कर्मचारियों की तैनाती है। जिन्हें शव की देखभाल के लिए विभिन्न समय में ड्यूटी करनी होती है। शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में यह कहकर नहीं रखे जाते हैं कि फ्रीजर खराब हैं। इस कारण जिला अस्पताल की मोर्चरी में ताला बंद कमरे में बनी पट्टियों पर शव रख दिया जाता है।
विज्ञापन

शव की रखवाली के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। वहीं, मोर्चरी में 15 कर्मचारी तैनात हैं, जो यहां ड्यूटी न करके विभिन्न अधिकारियों के आवासों पर ड्यूटी करते हैं। कुछ अधिकारियों की बागवानी तैयार करते हैं तो कोई खाना और कोई अधिकारियों के बच्चों को स्कूल पहुंचाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हुई है शिकायत
पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने की है। मामला मीडिया में आने पर कार्रवाई के डर से यह कर्मचारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। अफसरों के खिलाफ बोलने में उसे कार्रवाई का डर सता रहा है।

पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखे डीप फ्रीजरों में कुछ खराबी है। शीघ्र ही इन्हें ठीक कराया जाएगा। कर्मचारी अपने निश्चित स्थान पर ही ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि कुछ कर्मचारियों को अधिकारियों के यहां अटैच भी किया गया है।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed