{"_id":"5d6bfbf58ebc3e93da7867a7","slug":"helth-mainpuri-news-agr4036784148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए आज से चलेगा अभियान
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग कार्यक्रम को लेकर अपने कार्यालय में वार्ता करते सीएमओ व डीपीओ
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान की सफलता के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कुल नौ विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए दो सितंबर से ही कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद से नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
रैली को नगर पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान एपीडेमियोलॉजिस्ट अनिल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, स्वास्थ्य भारत प्रेरक इमरान कुरैशी, जिला शिक्षा सूचना अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, मलेरिया निरीक्षक विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
इन विभागों पर होगी कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी
-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
- आईसीडीएस विभाग
- ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग
-शिक्षा विभाग
-नगर निगम/ शहरी विकास
-कृषि विभाग
- पशुपालन विभाग
- दिव्यांग कल्याण विभाग
- स्वच्छ भारत मिशन
- सूचना विभाग