फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   help desk

हर थाने में महिलाओं की समस्याएं सुनेगी महिला हेल्प डेस्क- डीएम

Fri, 23 Oct 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
help desk
बिछवां थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के अवसर पर महिला कांस्टेबल को सम्मानित करते सीओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलेभर के सभी 14 थानों में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। कार्यक्रम में डीएम और एसपी सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि अत्याचार के खिलाफ अब महिलाएं आवाज उठाएं। कोई परेशान हो तो पुलिस को बताएं। पुलिस हर पल उनकी मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कोतवाली भोगांव में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया। एसपी अजय कुमार पांडेय ने हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 112 के बारे में जानकारी दी। उप जिलाधिकारी भोगांव सुधीर कुमार, जिला प्रबोशन अधिकारी अरविंद कुमार, अधिशाषी अधिकारी भोगांव आरके सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह आदि मौजूद रहे। औंछा थाने में थाना प्रभारी जगदत्त सिंह ने, बेवर में सीओ अमर बहादुर सिंह ने, एलाऊ में एसपी अजय कुमार पांडेय ने, किशनी में एसडीएम आरएस मौर्य, कुरावली में सीओ डीपी गौड़, घिरोर में एसडीएम अनिल कुमार कटियार और थाना प्रभारी पहलवान सिंह, बिछवां में एआरटीओ राजेश कर्दम और एसओ नरेंद्र पाल ने हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में भी हुए कार्यक्रम
मैनपुरी। शिक्षण संस्थाओं में ‘मिशन शक्ति’ के तहत कार्यक्रमों को आयोजन हुआ। शहर के कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय के सभागार में आरसी कन्या इंटर कॉलेज के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। सीडीओ ईशा प्रिया ने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए मिशन शक्ति का संचालन किया जा रहा है। महाविद्यालय की सचिव डॉ. सुशीला त्यागी, प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव आदि मौजूद रहे। सीआरबी स्कूल में प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा ने मिशन शक्ति पर विचार रखे। बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड पर प्रधानाचार्य सुमन यादव, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. पुष्पा कश्यप और जयप्रकाश यादव की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed