{"_id":"658e3ef9c9b5fcfbf20df429","slug":"helmet-shattered-due-to-collision-with-dumper-bike-rider-dies-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डंपर की टक्कर से हेलमेट हुआ चूर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डंपर की टक्कर से हेलमेट हुआ चूर, बाइक सवार की मौत
Fri, 29 Dec 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:07 AM IST
सार
बाइक सवार युवक को डंपर ने कुचल दिया। वो हेलमेट लगाए हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट कर बिखर गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के किरावली मार्ग स्थित गांव रायभा में बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का हेलमेट चूर हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
धनोली रोड, अछनेरा निवासी मनीष (26) बाइक से सुबह 9:30 बजे शहर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि किरावली की तरफ से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। मनीष की मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गया।
जिलाधिकारी ने रायभा पुल से लेकर किरावली तिराहे तक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। तहसील की टीम ने रायभा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। दुकानों के आगे सामान रखने पर सख्त कार्रवाई की थी। मगर, इसका असर चंद दिन ही रहा। दुकानों के आगे फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। दक्षिणी बाईपास से टोल को बचाने के चक्कर में भारी वाहन प्रत्येक दिन रायभा होते हुए निकलते हैं। इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। कई बार जान जा चुकी है।