फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hello Gang Police arrested Fraud With Girls Friendship

हेलो गैंग: इन फोन कॉल से रहें सावधान, लड़कियों की मीठी आवाज के जाल में फंसे तो हो जाएंगे कंगाल

Thu, 02 Feb 2023 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 09:21 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हेलो गैंग युवतियों को नौकरी पर रखता था। इसके बाद लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। एक आरोपी दिग्विजय का दुष्कर्म के मुकदमे में भी रिमांड बनवाया गया है।

विज्ञापन
Hello Gang Police arrested Fraud With Girls Friendship
Whatsapp fraud call - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एस्कॉर्ट सर्विस और स्पा के नाम पर ठगी करने वाला हेलो गैंग युवतियों को मोहरा बनाकर वारदात करता था। थाना हरीपर्वत पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पहले युवतियों से बात कराई जाती थी, बाद में गैंग के लोग खुद ठगी करते थे। पुलिस ने एक आरोपी दिग्विजय सिंह परिहार का दुष्कर्म के मुकदमे में भी रिमांड बनवाया है।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस और स्पा के नाम पर ठगी करने वाला हेलो गैंग पकड़ा था। पिनाहट के पूर्व चेयरमैन सहित तीन को जेल भेजा गया। पुलिस ने पिनाहट के पड़ुआपुरा निवासी दिग्विजय सिंह, गब्बर उर्फ राम सिंह और मनोज कुमार को जेल भेजा है। दिग्विजय सिंह पर एक युवती से दुष्कर्म का भी आरोप है। पुलिस की विवेचना में पता चला कि एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती को नौकरी पर रखा गया था। दिग्विजय ने बताया था कि उनकी कंपनी डेटिंग एप चलाती है। वह लोगों को सर्विस देते हैं। तुम्हें सिर्फ बात करनी है। बाकी काम हम करेंगे। काम के बहाने उसे देहली गेट स्थित होटल में ले गया। बेहोश कर दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिया। इसके बाद शोषण करने लगा।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एक साल से शोषण कर रहा था। जगह-जगह बुलाता था। हर बार कहता था कि अब नहीं बुलाएगा। वीडियो और फोटो डिलीट कर देगा। युवती ने हिम्मत की। तब पुलिस कार्रवाई हो सकी। पीड़ित ने कई और युवतियों को इसी तरह झांसे में लेने के भी आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हेलो गैंग युवतियों को नौकरी पर रखता था। इसके बाद लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। एक आरोपी दिग्विजय का दुष्कर्म के मुकदमे में भी रिमांड बनवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रांसफर कराते हैं रकम

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि जो लोग कॉल करते थे, उनसे लड़कियां बात तो कर लेती थी। मगर, बाद में गैंग के सदस्य लोगों को ब्लैकमेल करते थे। उनसे ऑनलाइन खातों में रकम जमा करा ली जाती थी। लड़कियों से बात करने का आरोप होने की वजह से लोगों ने शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed