{"_id":"611e5848e568ec2d5760b6a5","slug":"hello-gang-leader-arrested-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में हेलो गैंग का सरगना गिरफ्तार: महिला समेत पांच आरोपी फरार, बॉडी मसाज के नाम पर करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में हेलो गैंग का सरगना गिरफ्तार: महिला समेत पांच आरोपी फरार, बॉडी मसाज के नाम पर करते थे ठगी
Sat, 21 Aug 2021 02:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:35 PM IST
सार
हेलो गैंग में एक महिला भी शामिल है। वह अपने चार साथियों के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में स्पा सेंटर में बॉडी मसाज का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले हेलो गैंग के सरगना सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंग के पांच बदमाश भाग निकले। इनमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिनाहट के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात गांव अर्जुनपुरा नहर पर घेराबंदी कर पुलिस ने हेलो गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया। जबकि दो कारों में रहे उसके पांच साथी भाग निकले। पकड़ा गया बदमाश सुनील कुमार है। वह गांव पडुआपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब 14 माह से बॉडी मसाज और स्पा सेंटर के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर लोगों से खाते में पैसा डलवाते हैं। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल व दो सिम भी बरामद किया है। एसओ ने बताया कि सुनील के साथ उसके पांच साथी भी थे, जो पुलिस को देखते ही भाग निकले।
विज्ञापन
फरार हुए बदमाशों ने नीरज, दिग्विजय, रामबृज निवासी पडुआपुरा और दीपू और सपना वर्मा निवासी गोसपुरा, ग्वालियर हैं। इन सभी बदमाशों के खिलाफ पिनाहट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को गैंग के सरगना सुनील कुमार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन