फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   height of fraud woman gave birth 10 times in six months government money was swindled

UP: फर्जीवाड़े की इंतहा...एक महिला के छह महीने में 10 बार प्रसव, सरकारी धन में हुआ ऐसे घोटाला

Tue, 22 Apr 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

जननी सुरक्षा योजना में गजब का फर्जीवाड़ा किया गया। 20 से अधिक महिलाओं के साल में तीन से पांच बार प्रसव का रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
height of fraud woman gave birth 10 times in six months government money was swindled
गर्भवती महिला - फोटो : एएनआई

विस्तार

जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) घोटाले में फर्जीवाड़े की इंतहा हुई है। एक महिला के 6 महीने में 10 बार प्रसव दर्शाकर सरकारी रकम खाते से निकाल ली गई। अधिकारी भी आंखों पर पट्टी बांध लाभार्थियों की संस्तुति करते रहे। ऐसी 20 से अधिक महिलाएं हैं, जिनके हर महीने या साल में 3-5 बार प्रसव दर्शाया गया है।
विज्ञापन


शासन की ऑडिट रिपोर्ट में वर्ष 2021 से 2024 तक के जेएसवाई और नसबंदी की प्रोत्साहन राशि में करीब 38.95 लाख रुपये का फर्जी भुगतान मिला। सबसे ज्यादा फतेहाबाद सीएचसी में 19.65 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फतेहाबाद सीएचसी में गीता देवी के 4 फरवरी, 2023 से 29 अगस्त, 2023 तक 10 बार प्रसव दिखाए गए। खाते में 14 हजार रुपये आए। आरती के 29 अगस्त, 2022 से 22 नवंबर, 2022 तक तीन प्रसव दिखाए गए। 4,200 रुपये खाते में आए।
विज्ञापन


ऐसी ही 20 से अधिक महिलाओं के औसतन एक या दो-तीन महीने में फर्जी प्रसव-नसबंदी दिखाई गई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फर्जीवाड़े में और कौन शामिल हैं, पुलिस जांच कर रही है। धनराशि की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ



ऐसे मिलता है योजना का लाभ
एएनएम-आशा गर्भवती का सीएचसी पर पंजीकरण कराती है। टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य इलाज का विवरण डाटा एंट्री ऑपरेटर पोर्टल पर दर्ज करता है। सीएचसी पर प्रसव-नसबंदी के बाद लाभार्थी का आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या की जानकारी दर्ज कर स्टाफ नर्स फाॅर्म भरती है। ब्लॉक लेखा प्रबंधक और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी के सत्यापित करने पर चिकित्साधिकारी की संस्तुति के बाद भुगतान हो जाता है।

ये भी पढ़ें -  वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू


खाते में खुद का नंबर और पासबुक भी रखते
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के नाम से खाते खुलवाकर अपना फोन नंबर दर्ज कर पासबुक रख लेते थे। डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक लेखा प्रबंधक और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी समेत अन्य की मिलीभगत से इनको जेएसवाई-नसबंदी योजना का लाभार्थी दर्शा देते। प्रोत्साहन राशि का फोन पर संदेश आने पर खाते से धनराशि निकाल लेते थे।

...................
नाम             प्रसव नसबंदी             भुगतान की तिथि

सरलादेवी             10 03             13 जुलाई 23- 31 मार्च 24
मोना             09 03             22 अक्तूबर 21 से 22 नवंबर 22

चांदनी             8            01             22 अक्तूबर 21 से 29 अगस्त 22
शिवदेवी             07 02             13 मार्च 23 से 25 अक्तूबर 23

रीना देवी             07 05             8 अगस्त 23 से 31 मार्च 24
ईश्वरी देवी 07 -             22 अक्तूबर 21 से 28 जून 22

गुड़िया             06             -             22 अक्तूबर 21 से 8 दिसंबर 22
जशोदा देवी 06             -             7 फरवरी 22 से दो मार्च 23

पूनम             06            -             22 अक्तूबर 21 से 28 जून 22
किरन देवी 05            02             30 दिसंबर 22 से 25 नवंबर 23

पुष्पा             05             01             22 अक्तूबर 21 से 29 अगस्त 22
शकुंतला देवी 04            -             7 फरवरी 22 से 29 अगस्त 22

बेवी देवी 04             -             22 अक्तूबर 21 से 28 जून 22
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed