{"_id":"69bb9b6bf171b3f7890e680e","slug":"heavy-vehicles-to-be-banned-in-barsana-from-9-am-to-9-pm-to-tackle-traffic-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बरसाना में अब प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, सुबह नौ से रात नौ बजे तक नो-एंट्री; इसलिए हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बरसाना में अब प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, सुबह नौ से रात नौ बजे तक नो-एंट्री; इसलिए हुआ बदलाव
Thu, 19 Mar 2026 12:14 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:14 PM IST
सार
बरसाना में जाम की समस्या से निपटने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। नगर पंचायत बैठक में विकास कार्यों, अतिक्रमण हटाने और सुविधाओं में सुधार के कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन
बरसाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा की नगर पंचायत बरसाना की बोर्ड बैठक में बुधवार को विकास और व्यवस्थाओं में सुधार के संबंध में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सीमा विस्तारित गांवों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। कस्बे में लगने वाले जाम को लेकर सभासदों ने गंभीर चिंता जताई। इस पर ईओ ने बताया कि सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
चेयरमैन विजय देवी की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेयी भी मौजूद रहीं। बैठक में सीमा विस्तार के अंतर्गत आने वाले गांवों में पेयजल और सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। बालिका महाविद्यालय की स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस पर प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैना के थोक से मंदिर तक वैकल्पिक सीढ़ियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में सभासद कमल ठाकुर, विवेक अग्रवाल, चंद्रशेखर, भोला पहलवान, श्रीराम, राकेश, नंदकिशोर, विश्वेंद्र, हरिशंकर गुर्जर, विष्णु गुर्जर, राकेश डीलर, चतुरलाल, कन्हैया ठाकुर और अमित बाबू मौजूद रहे।