फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rains cause waterlogging in Agra

मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, बल्केश्वर में गिरी बिल्डिंग

Thu, 26 Jul 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 26 Jul 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains cause waterlogging in Agra
बल्केश्वर में गिरी इमारत - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पूरा शहर पानी पानी हो गया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। बल्केश्वर और सिंधा बाजार में इमारतें धराशायी हो गई हैं। घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है। 
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में तो बारिश ने तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण मकान गिरने से चार साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है। कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है। बारिश के चलते स्कूल भी बंद है। 
विज्ञापन

 
मूसलाधार बरसात में पूरा आगरा शहर डूब गया है। नवीन आगरा के निचले इलाकों में पांच से छह फुट तक पानी भरा है। पृथ्वीनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आवागमन बंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दयालबाग, अलब्तिया, पीर कल्याणी, केदार नगर, आवास विकास, आजम पड़ा, सुर सदन, रोशन मुहल्ला, बिजली घर, बलजेस्वर, इंदिरापुरम, सहित तमाम इलाके भी पानी में डूब गए हैं। 

देहात में बच्चे सहित चार की मौत

Heavy rains cause waterlogging in Agra
झोपड़ी गिरने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्रों में भारी बारिश ने खासी तबाही मचाई है। कई कच्चे मकान ढह गए हैं। जिसमें चार साल के बच्चे सहित दो की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। 

बरहन रोड स्थित केसरी कोल्ड स्टोरेज के पार दो युवक नाले में गिर गए। गांव वालों ने उन्हें बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। जहां दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

मसूलाधार बारिश के कारण बल्केश्वर स्थित बिल्डिंग धराशायी हो गई हैं। हालांकि किसी हताहत होने की खबर नहीं है। इंदर इनक्लेव की दीवार गिर गई। वहीं सिंधी बाजार में एक दुकान ढह गई।

उधर, कुंवर खेड़ा के पास जैतपुर-पिनाहट मार्ग कट गया है। जिससे यातायात बंद हो गया है। देहात क्षेत्रों में कई मकान गिरने की खबर है। जिसमें चार साल के बच्चे सहित दो की मौत हो गई है, जबकि कई घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed