फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy rain

सुबह तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, दिन में गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
heavy rain
मैनपुरी। शुक्रवार को देररात अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में और सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा रहा। शनिवार को दोपहर में तापमान अधिक होने के चलते लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

गर्मी चरम पर है, आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार की रात लोगों के लिए राहत भरी रही। आधी रात के बाद मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी। काली घटा घिरीं तो बारिश की उम्मीद बंध गई। तेज हवा के साथ ही रात में हल्की बूंदाबांदी हुई तो गर्मी के तेवर कमजोर पड़ गए। शनिवार को सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और बादल छाए रहे। नौ बजे तक ही ये राहत टिक सकी। जैसे ही बादल हटे गर्मी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीते दिनों से तुलना की जाए तो तापमान अपेक्षाकृत ी कम रहा। आमतौर पर दिन में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था।
विज्ञापन

खेतों में पड़ा भूसा उड़ा
तेज हवा के चलते खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया। सुबह होते ही लोग भूसे की ढुलाई में लग गए। खेत में खड़ी मूंगफली और मक्का की फसल भी गिर गई। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी 25 मई तक बादल छाए रहेंगे। इस बीच छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed