{"_id":"62d3b4bf11db3b2abb5f0521","slug":"heavy-rain-creates-problems-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: झमाझम बारिश से मार्ग बने ताल-तलैया, रेलवे पुलों के नीचे भरा पानी, चारों तरफ फंसे वाहन चालक, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: झमाझम बारिश से मार्ग बने ताल-तलैया, रेलवे पुलों के नीचे भरा पानी, चारों तरफ फंसे वाहन चालक, लोग हुए परेशान
Sun, 17 Jul 2022 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:35 PM IST
सार
भूतेश्वर कंकाली के पास, बीएसए कॉलेज रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मंडी में आढ़तियों की दुकानों के आगे बरसात का पानी भर गया।
विज्ञापन
Heavy Rain in Mathura
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में रविवार सुबह झमाझम बारिश ने नगर निगम की कलई खोलकर रख दी। बारिश से शहर में सड़कें ताल-तलैया बन गईं। रेलवे पुलों के नीचे पानी भर गया। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी खड़ी हुई। बारिश से शहर के भूतेश्वर पुल के नीचे इस कदर जलभराव हो गया, कि लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं भूतेश्वर कंकाली के पास, बीएसए कॉलेज रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मंडी में आढ़तियों की दुकानों के आगे बरसात का पानी भर गया।
इसके अलावा बजरंग चौराहे के पास पुल की साइड पानी से लबालब भरी नजर आई तो वहीं इंडस्ट्री एरिया में भी सड़क पर भी जलभराव की वजह से लोग परेशान दिखाई दिए। हालांक इस बारिश से धान की फसल को लाभ होने की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि बारिश से फसल को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। धान की फसल को फायदा होगा।