फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Hail Showers with Rain in mathura weather news

ब्रज में मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि, सड़कों पर बिछी 'सफेद चादर'

Fri, 17 May 2019 08:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Heavy Hail Showers with Rain in mathura weather news
मथुरा में भारी ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुरीर क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। 20 मिनट तक लगातार गिरे ओलों से कई जगह तो सड़क पर सफेद चादर सी बिछ गई। सुरीर के साथ आसपास के छह गांवों में भी ओले गिरे। नंदगांव, मांट के साथ एक दो जगह हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात को तो तेज हवाएं चलीं लेकिन शुक्रवार की सुबह से ऐसी धूप निकली कि दोपहर जैसी गर्मी होने लगी थी। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर को तो बारह बजे से तीन बजे तक भीषण गर्मी की चपेट में रहा मथुरा। 
विज्ञापन


तापमान 39 से 40 तक पहुंच गया। लेकिन शाम करीब साढ़े चार बजे सुरीर क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने लगे। ओले भी काफी बड़े बड़े थे। कुछ ही देर में सुरीर की गलियों में ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई। हर जगह ओला ही ओला दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरीर के लोगों ने बताया कि जिस वक्त ओले गिर रहे थे लग रहा था कि पूरे जिले में ओलों की बरसात हो रही है। लेकिन जब आसपास के लोगों से संपर्क किया गया तो कहीं कुछ नहीं था। सुरीर से आठ किमी दूरी पर एक बूंद तक नहीं गिरी। 

रमेश चंद्र, कर्नल सिंह, भूपेंद्र सिंह राजपूत, मोहन श्याम शर्मा, लीला ठाकुर, मुवीन खां ने बताया कि करीब 20 साल पहले इस तरह के ओले पड़े थे। पूरे बीस मिनट तक ओले गिरे हैं। ओले गिरने से बाजार में भी अफरातफरी का माहौल रहा था। 
  
तहसीलदार आवास पर गिरा पुराना पेड़

तहसील परिसर में दोपहर करीब 3:30 बजे आए अंधड़ ने लोगों में खलबली मचा दी। वहीं तहसीलदार छाता के आवास पर बहुत पुराना और बड़ा नीम का पेड़ टूट कर गिर गया। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed