{"_id":"69f18e6e720c2d1bfd046d98","slug":"heatwave-relief-in-agra-shelter-homes-turn-into-heat-wards-with-ors-and-drinking-water-facilities-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लू से राहत की तैयारी: शेल्टर होम बनाए गए 'हीट वार्ड', ओआरएस और ठंडे पानी की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू से राहत की तैयारी: शेल्टर होम बनाए गए 'हीट वार्ड', ओआरएस और ठंडे पानी की सुविधा शुरू
Wed, 29 Apr 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:21 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए नगर निगम ने शेल्टर होम को हीट वार्ड में बदलकर ठंडा पानी और ओआरएस की सुविधा शुरू की है। लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और हाइड्रेट रहने की सलाह दी जा रही है ताकि लू के प्रभाव से बचाव हो सके।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने शहर में संचालित सभी शेल्टर होम में विशेष ‘हीट वार्ड’ बनाए हैं, जहां लोगों को ठंडा पानी, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) घोल और अस्थायी आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि लू के कारण सभी शेल्टर होम तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को तेज गर्मी के कारण परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम लगातार निगरानी कर रहा है। कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव के माध्यम से सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शेल्टर होम का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है। लू से बचाव के लिए स्मार्ट सिटी के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सूचना भी प्रसारित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह किया जा रहा जागरूक
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
- बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- ओआरएस, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।
- तेज धूप में अधिक समय तक काम करने से बचें।
- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
- लू के लक्षण जैसे चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार आदि महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।