फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heath centre closed in agra

पीएचसी पर ताला, सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी भी गायब

Fri, 10 Jan 2020 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
heath centre closed in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
आगरा जिले में चिकित्सकीय सेवाएं चौपट हाल में है। स्वास्थ्य केंद्र खोले नहीं जा रहे, तो खुद प्रभारी तक केंद्रों पर नहीं जा रही हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ को निरीक्षण में नई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नोगवां में ताला लटका मिला। जैतपुर कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर चिकित्सा प्रभारी समेत पांच गैरहाजिर मिले। सभी की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ लगभग साढ़े बारह बजे सीएचसी जैतपुर पहुंचे। यहां मरीज इंतजार करते मिले, स्टाफ कम नजर आया। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो इसमें अधीक्षक (प्रभारी) डॉ. विनय कुमार, डॉ. दुष्यंत नौ और दस जनवरी के हस्ताक्षर नहीं मिले। आंखों की नजर की जांच करने वाले ऑप्टोमेटरस्अि सुषमा पाठक और एचवी नन्हीं देवी आठ जनवरी से गैरहाजिर थी। बीएएम संजीव राठौर अनुपस्थित थे। इनके अवकाश पर रहने की भी पूर्व में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

 

टीकाकरण के आठ सत्र पिछड़े हुए थे, एएनएम टीकाकरण करने नहीं जा रही थी, जबकि मिशन इंद्रधनुष अभियान भी चल रहा है। 48 घंटों में नौ प्रसव हुए, छह प्रसूताएं भर्ती मिली। उनसे नाश्ता और इलाज के बारे में पूछा। 118 महिलाओं की ही नसंबी हुई थी, जबकि सापेक्ष के मुकाबले 70 फीसदी कम थी। 1194 प्रसूताओं में से 1097 को ही जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिला। एआरवी भी नहीं थी, इनकी डिमांड भेजकर मंगाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन पीएचसी पर मिला ताला
करीब तीन बजे नौगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीम निरीक्षण को पहुंची तो यहां ताला लगा हुआ था। यहां पर डॉ. नेम सिंह, फार्मासिस्ट देवेंद्र सिंह, एएनएम सुधा नरवरिया की तैनाती है। इनको नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह-बीपी मापक मिले खराब

डिप्टी सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगवा पहुंचे यहां पर मरीजों का ब्लडप्रेशर मापक उपकरण काम नहीं कर रहा था। पता चला कि कई दिनों से खराब पड़ी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी बाग में मधुमेह जांच करने की किट खराब थी। मरीजों के बिना जांच के ही टीकाकरण और इलाज हो रहा था।


 

नौगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिला। जैतपुर कलां सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी तक गैरहाजिर थे। दो केंद्रों पर मधुमेह-ब्लडप्रेशर मापक उपकरण खराब मिले हैं। सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।- डॉ. एसके राहुल, डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed