फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat will persecute on April 3 and 4, temperature will reach 42

तीन और चार अप्रैल को सताएगी गर्मी, 42 पहुंचेगा तापमान

Fri, 02 Apr 2021 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Heat will persecute on April 3 and 4, temperature will reach 42
मैनपुरी। आगामी दो दिनों में तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान में इसकी आशंका जताई गई है। अगर पूर्वानुमान सटीक रहा तो तीन और चार अप्रैल को गर्मी लोगों को और परेशान करेगी।
विज्ञापन

इस सीजन में अब तक 30 मार्च को सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ज्यादा तापमान बढ़ने से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई भी जल्दी करनी पड़ेगी। इससे खर्च अधिक पड़ेगा।
विज्ञापन

दिन में गर्मी तो रात को ठंडा हो रहा मौसम
दिन में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रात में मौसम ठंडा हो रहा है। हाल ये है कि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। चिकित्सक भी लोगों को बदलते मौसम से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तीन और चार अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जल्द ही आगे का पूर्वानुमान मिलने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी।
नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed