फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat wave lashes the day, with chances of a storm today

Agra News: लू से दहका दिन, आज आंधी के आसार

Thu, 28 May 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Heat wave lashes the day, with chances of a storm today
चुनरी ओढ़कर जाती माहिलाएं। 
आगरा। लू के थपेड़ों ने बुधवार को भी लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद से ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। बुधवार को लू के कारण दिन दहका तो रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल पाया। अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। बिजली की कटौती के कारण लोगों की मुश्किलें इस लू और गर्मी में और बढ़ गई है। अघोषित कटौती के कारण दोपहर में चैन मिला, न ही रात में राहत मिल पाई। सुबह से ही 40 डिग्री के पार पारा पहुंचने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है। इक्का-दुक्का ग्राहकों की आवाजाही के कारण कॉलोनियों के बाजारों में दुकानों के शटर गिरे रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट के आसार हैं। लू से थोड़ी राहत बृहस्पतिवार को मिल जाएगी। शाम को आंधी के आसार बन रहे हैं। हालांकि शुक्रवार से लेकर 31 मई तक बारिश और आंधी के कारण तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान सात से आठ डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज में 6 सैलानियों की तबीयत बिगड़ी, भर्ती कराए
फोटो..126
आगरा। ताजमहल पर बुधवार दोपहर में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण छह पर्यटकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पर्यटकों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नारायण राव धुमाल, बिहार, भागलपुर के राहुल कुमार, उत्तराखंड की संगीता शर्मा और बाराबंकी के वीरेंद्र कुमार मिश्रा को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। वहीं, बिहार के गुलशन कुमार और मथुरा के राजेश सिंह को तेज बुखार आ गया था। पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर तैनात डॉ. रिंकू बघेल ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया। उन्हें जरूरी दवाइयां और ओआरएस का घोल दिया गया। राहत मिलने के बाद उन्हें जाने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed