फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart patients Will Get Treatment In Agra District Hospital

सुविधाः आगरा के जिला अस्पताल में हृदय रोगियों को मिलेगा इलाज, जानिए क्या होंगी व्यवस्थाएं

Sun, 10 Jan 2021 10:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Jan 2021 10:44 AM IST
सार

गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती करने के लिए कार्डियक केयर यूनिट में चारों बेड पर वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इसमें पोर्टेबल एक्सरे और
अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Heart patients Will Get Treatment In Agra District Hospital
जिला अस्पताल में बनाई गई कार्डियक केयर यूनिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जिला अस्पताल में हृदय रोग से पीड़ितों को भी इलाज मिलेगा। इसके लिए यहां चार बेड की कार्डियक यूनिट बनाई गई है। एसआईसी ने उम्मीद जताई है कि अगले महीने से हृदय रोगियों को उपचार मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


आगराः तोरा चौकी में आग लगाने वाले युवकों के फुटेज मिले, पहचान के बाद पकड़ने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


गंभीर हृदय रोगियों को भर्ती करने के लिए कार्डियक केयर यूनिट में चारों बेड पर वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इसमें पोर्टेबल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगाई गई है। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंउ और एक्सरे सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड पर ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड
बेड पर ही मरीजों का एक्सरे और अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ, स्टाफ नर्स और टेक्नीशियन की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि फरवरी में हृदय रोग के मरीजों को इलाज मिल सकेगा। ओपीडी भी लगाई जाएगी।

Heart patients Will Get Treatment In Agra District Hospital
जिला अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है
जिला अस्पताल में हृदय रोग के मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए कार्डियक केयर यूनिट बनाई गई है। वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत सभी सुविधाएं की गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।  - डॉ. एसके वर्मा, एसआईसी

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: फरवरी में होगा कला, संस्कृति और साहित्य का उत्सव

एमआरआई की सुविधा अभी तक नहीं हुई शुरू

जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क एमआरआई की सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। करीब एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन इसकी मशीन की खरीद नहीं हो सकी है। जबकि, अस्पताल में कक्ष बनकर तैयार हो गया है। पीपीपी मॉडल पर एमआरआई मशीन की खरीद होगी, लेकिन संबंधित कंपनी ने इसकी खरीद नहीं की है। एसआईसी का कहना है कि शासन और संबंधित कंपनी को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed