फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart patient Increase In Mainpuri Due To Cold seven deaths in a week

Mainpuri: सर्दी आते ही दगा दे रहा दिल, एक सप्ताह में सात की मौत, इन बातों का ध्यान रखें

Sun, 20 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 12:02 AM IST
सार

तापमान में गिरावट से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) के उतार चढ़ाव को नजरअंदाज करना लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है।

विज्ञापन
Heart patient Increase In Mainpuri Due To Cold seven deaths in a week
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

सर्दियां शुरू होते ही दिल के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में दिल के मरीजों को दिल से अपना ख्याल रखने की जरूरत है। मौसम सर्द होने से हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले में सात मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो चुकी है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कार्यरत चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि सर्दियों में रक्तचाप बढ़ने के कारण हृदय के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ जाती है। सर्दी के मौसम में हृदय के मरीजों की संख्या 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उनका कहना है कि हृदय के मरीजों की जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही सर्दी के बीच संख्या बढ़ी है। सात मरीजों की मौत हुई है। औसतन 30 से 40 मरीज प्रतिदिन हृदय रोग के जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सर्दियों में हृदय के मरीजों को विशेष बचाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल के मरीजों के लिए सबसे उचित उपचार जागरूक होकर सावधानी बरतना ही है। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सात साल से नहीं है विशेषज्ञ

जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती पिछले सात साल से नहीं है। हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण यहां आने वाले मरीजों को इमर्जेंसी से ही मिनी पीजीआई सैफई तथा आगरा के लिए रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में कई मरीज आगरा और सैफई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad Murder:  एक साल पत्नी की तरह रही प्रेमिका, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग
 

रखें विशेष ख्याल 

- सर्दी से बचाव रखें।
- चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें।
- नमक का प्रयोग भोजन में कम से कम करें।
- अल्कोहल न लें।
- हल्का व्यायाम घर पर ही करें।
- अधिक सर्दी में टहलनेे न जाएं।
- यात्रा पर जाने से बचाव करें।
- भारी काम न करें।

ये बोले सीएमएस

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मदनलाल सीएमएस ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ के लिए कई बार विभाग व शासन को पत्र लिखे गए हैं, लेकिन अभी तक हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इससे वास्तव में मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed