फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heart disease operations and advanced tests are not being conducted at Super Specialty Center in Agra

200 करोड़ से बना सुपर स्पेशियलिटी सेंटर: एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी भी नहीं; स्टेंट डलवाने जाना पड़ता बाहर

Mon, 29 Jan 2024 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

आगरा में 200 करोड़ से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बना है। इसके बाद भी यहां एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी भी नहीं हो पा रही है। स्टेंट डलवाने बाहर जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
Heart disease operations and advanced tests are not being conducted at Super Specialty Center in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के उद्घाटन के पांच माह बाद भी एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में हृदय रोग के ऑपरेशन और उन्नत जांचें नहीं हो पा रही हैं। यहां तक की कैथ लैब और ऑपरेशन थिएटर भी नहीं बन पाए हैं। एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंट डलवाने की सुविधा नहीं है। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 200 करोड़ से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का बीते सितंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उद्घाटन किया था। तब कॉलेज प्रशासन ने जनवरी 2024 तक कैथ लैब स्थापित होने और हृदय रोग के ऑपरेशन शुरू होने की बात कही थी। ये महीना भी बीतने को है, अभी तक ऑपरेशन कक्ष और कैथ लैब स्थापित नहीं हो पाई है। सर्दियों में हृदय रोग के मरीज भी डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पाने से मरीज एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंट डलवाने समेत हृदय रोग की अन्य जटिल ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि कैथ लैब मशीन की खरीद हाे चुकी है, ऑपरेशन कक्ष भी लगभग बन चुके हैं। फरवरी के अंत तक हृदय रोग के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आ रहे 80 से अधिक मरीज

एसएन में हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और ओपीडी चल रही है। रोजाना ओपीडी में 80 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दी की वजह से इमरजेंसी में भी हाॅर्ट अटैक के मरीज पहुंच रहे हैं। जांच और ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

केस एक:

सिकंदरा निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी की एंजियोग्राफी होनी है। एसएन में पता किया तो यहां इसकी सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है, निजी अस्पताल में एंजियोग्राफी करानी पड़ेगी।

केस दो:

आवास विकास कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिताजी हृदय रोगी हैं। एसएन में दिखाया तो उनको स्टेंट की जरूरत बताई। डॉक्टर ने कहा कि अभी एसएन में स्टेंट नहीं पड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed