{"_id":"66955e4d3876efce2304d83f","slug":"hearing-on-recounting-will-be-held-on-19th-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-120680-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोबारा मतगणना पर 19 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोबारा मतगणना पर 19 को होगी सुनवाई
Mon, 15 Jul 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना की याचिका पर 19 जुलाई को सुनवाई होगी। जिला जज के अवकाश पर होने के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
पराजित सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा ने 13 मई 2023 को ब्लॉक परिसर में हुई मतगणना में धांधली करने का आरेाप लगाकर दोबारा मतगणना कराने के लिए याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया है कि निर्वाचन अधिकारी नवोदिता शर्मा ने मतगणना में धांधली करके भाजपा प्रत्याशी संगीता गुप्ता को जीता हुआ घोषित किया है। याचिका की सुनवाई जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में की जा रही है। सोमवार को जिला जज के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हाे सकी। अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की गई है। संवाद