फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hearing could not be held in case of MP Kangana Ranaut lawyer filed an application citing ill health

Agra: सांसद कंगना रणाैत वाद में नहीं हो सकी सुनवाई, अधिवक्ता ने दी तबीयत खराब होने की अर्जी

Tue, 22 Apr 2025 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

सांसद कंगना रणाैत वाद में बीते दिन सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख दी है।
 

विज्ञापन
Hearing could not be held in case of MP Kangana Ranaut lawyer filed an application citing ill health
सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणाैत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रणाैत वाद में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता की तरफ से तबीयत खराब होने की अर्जी दी गई। साथ ही बहस के लिए अगली तारीख की मांग की। 24 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। इस पर वादी के अधिवक्ताओं ने एतराज जताया।
विज्ञापन


वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि पिछली तारीख पर सांसद की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने लिखित बहस दाखिल की थी। बहस सुनाने के लिए समय की मांग की थी। सांसद कंगना रणाैत पर 26 अगस्त, 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने 11 सितंबर, 2024 को परिवाद दाखिल किया था। सांसद को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस उनके दोनों पतों पर भेजे गए थे। संवाद
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed