फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

स्वास्थ्य विभाग ने कसा झोलाछापों पर शिकंजा

Wed, 09 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
health
फिरोजाबाद टूंडला/नगला बीच। फिरोजाबाद में एक झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। बुधवार को एसीएमओ के नेतृत्व में टीम ने टूंडला तहसील में झोलाछापों के विरुद्घ छापामार कार्रवाई की और नोटिस जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने नेेेेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले पचोखरा में कार्रवाई की। यहां सभी झोलाछाप अपनी दुकानों का शटर गिराकर भाग गए। इसके बाद नगला बीच में छापा मारा। टीम को देख यहां भी झोलाछाप दुकानों के शटर गिराकर भागने लगे।
विज्ञापन

टीम ने नगला बीच में तीन झोलाछाप को दवाई देते हुए पकड़ लिया। सीएमओ ने उनसे उनकी योग्यता के दस्तावेज व रजिस्ट्रेेशन मागा तो वे नहीं दिखा सके। इस पर तीनों को नोटिस दिया है। जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। टीम के बछगांव चौराहे पर पहुंचने की भनक लगते ही पर झोलाछाप भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed