{"_id":"5f2d8fbc8ebc3eabe82cda0f","slug":"health-mainpuri-news-agr4539378143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ चले संक्रामक रोग, जिला अस्पताल में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ चले संक्रामक रोग, जिला अस्पताल में दो की मौत
विज्ञापन
07एमएनपी-15-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियां भी तेजी के साथ फैल रही हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में जिला अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी मोतीलाल के 48 वर्षीय पुत्र जय सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की रात परिजन जय सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद शुक्रवार की सुबह जय सिंह की मौत हो गई। घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र इरफान पिछले कुछ दिनों से फेंफड़ों के संक्रमण से जूझ रहा था। बृहस्पतिवार की रात परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। भर्ती मरीजों की कोरोना जांच भी हुई थी जिसमें वे निगेटिव निकले।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार, अस्थमा, निमोनिया और डायरिया से पीड़ित 12 मरीजों को भर्ती किया गया। चार को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया।