फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health, hiv, cmo

एड्स पीड़ितों की रिपोर्ट सीएमओ ने मांगी

Mon, 03 Feb 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
health, hiv, cmo
मैनपुरी। जिला अस्पताल की जांच में एचआईवी एड्स पीड़ित पाए गए सभी छह लोगों की रिपोर्ट सीएमओ ने मांगी है। स्वास्थ्य विभाग मामले की उच्चस्तरीय जांच की तैयारी में जुटा हुआ है। इससे लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय करके उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जनवरी महीने में जिले में छह लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक परिवार के पति-पत्नी और उनका बच्चा तथा एक अन्य दंपती के अलावा एक ड्राइवर शामिल है। मामला मीडिया में आने के बाद सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिला अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग को शासन स्तर से जांच के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है। क्यों कि पीड़ितों ने एचआईवी होने का कारण निजी अस्पतालों द्वारा दूषित खून चढ़ाया जाना बताया है।
विज्ञापन

प्रभारी पर बनाया जा रहा दबाव
छह लोगों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई करने की जगह प्रभारी एड्स जांच केंद्र नरसिंह राठौर को निशाना बना रहे है। उन पर गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि इससे पहले भी जिला अस्पताल प्रशासन से एचआईवी पॉजिटिव लोगों की जानकारी मीडिया को दी गई, तब किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। फर्क सिर्फ इतना है कि उस समय एचआईवी पॉजिटिव जिला कारागार आदि स्थानों पर मिले थे। इस बार एचआईवी पॉजिटिव होने का कारण निजी अस्पतालों की लापरवाही बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। एचआईवी रिपोर्ट गोपनीय होती है, ऐसे में उस व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी जिसने इसे मीडिया में लीक किया।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed