{"_id":"67fdd52c434d4d3ae409756f","slug":"health-expert-doctor-advice-to-avoid-stomach-infection-and-dehydration-in-summer-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डायरिया से लेकर बुखार तक...गर्मी आते ही इन गंभीर बीमारियों ने लोगों को बनाया शिकार, इन बातों का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डायरिया से लेकर बुखार तक...गर्मी आते ही इन गंभीर बीमारियों ने लोगों को बनाया शिकार, इन बातों का रखें ख्याल
Tue, 15 Apr 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:10 AM IST
सार
Health Tips: गर्मी के बढ़ते ही डायरिया-पेट दर्द और बुखार तेज़ी से फैल रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, खासकर बच्चों में डायरिया के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज ओपीडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तेज धूप और गर्मी से डायरिया, पेट दर्द और बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन और बाल रोग विभाग में आने वाले 40 फीसदी में यही दिक्कत है। दवाएं देने के साथ चिकित्सक बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।
एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि तेज धूप के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को पेट में दर्द, उल्टी-दस्त, कमजोरी, घबराहट की परेशानी मिल रही है। धूप में कार्य करने वालों की हालत ज्यादा खराब मिली। कुछ को भर्ती भी करना पड़ा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा का कहना है गर्मी बढ़ने से उल्टी-दस्त, पेट रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में आने वाले 40 फीसदी मरीजों को यही परेशानी है।
ये भी पढ़ें - UP: पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला

बच्चों में टायफाइड की भी दिक्कत
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि गर्मी और दूषित भोजन और पानी से डायरिया और टायफाइड के मरीज तेजी से बढ़े हैं। पानी की कमी होने पर बच्चों की हालत गंभीर भी हो जाती है। बाजार में खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री खाने पीने से बच्चे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: भाभी के साथ ऐसा कौन करता है...सिपाही को न आया रहम, विवाहिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

इन बातों का रखें ख्याल
- बच्चों को खुले और गंदगी में बिकने वाली सामग्री खाने पीने से बचाएं।
- शादी-समारोह में ओवर ईटिंग न करें। धूप में कार्य करने से बचें।
- बच्चों को खिलाने-पिलाने से पहले उनके और अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
- रसदार फल, ककड़ी, खीरा अधिक खाएं। घर में बना भोजन करें।