फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable had no mercy case was filed on complaint of married woman

UP: भाभी के साथ ऐसा कौन करता है...सिपाही को न आया रहम, विवाहिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

Tue, 15 Apr 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 09:11 AM IST
सार

यूपी पुलिस में तैनात सिपाही को अपनी भाभी पर रहम नहीं आया। घरवालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तो देवर सिपाही ने भी उसे धमकाना शुरू कर दिया। विवाहिता कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
constable had no mercy case was filed on complaint of married woman
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ससुरालीजन ने विवाहिता को दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया। बेटे को जन्म देने के दौरान पीड़िता को लकवा मार गया। ससुरालीजन नवजात शिशु को ले गए। अब बच्चे को नहीं दे रहे हैं। देवर पुलिस कांस्टेबल है, वह धमका रहा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना छत्ता में पति, सास, ससुर, देवर, जेठ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला
विज्ञापन



 

21 फरवरी 2023 को हुई थी शादी
गुलाब खाना छत्ता के रहने वाले निर्मल सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी 21 फरवरी 2023 को यमुना ब्रिज, एत्माद्दौला के यतेंद्रपाल सिंह के साथ हुई थी। दहेज में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। दो लाख रुपये मांग रहे थे।

ये भी पढ़ें -   UP: ताज की सुरक्षा में तैनात जवान के दस्तावेज निकले फर्जी, दो साल में किसी को भनक तक नहीं लगी; केस हुआ दर्ज

 
विज्ञापन

नहीं रुका उत्पीड़न
कई बार पंचायतों के बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका। जून 2024 में ससुरालीजन ने गर्भावस्था में निकाल दिया। मायके में रेखा ने निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस दरम्यान उसे लकवा मार गया। ससुरालीजन नवजात शिशु को उठा ले गए। बच्चे को देेने के लिए तैयार नहीं हैं। देवर सचिन पुलिस कांस्टेबल है, वह धमका रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पति यतेंद्र, जेठ संदीप, देवर सचिन, शुभम, जेठानी, ननद के विरुद्ध केस लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed