Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Padma Bhushan Dr Anil Joshi expressed concern over pollution in Yamuna River

'ऐसी पूजा से भगवान खुश नहीं होंगे': यमुना में गंदगी का ढेर देख बोले पद्म भूषण अनिल जोशी, लोगों से की ये अपील

Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
सार

पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी ने लोगों से जल, हवा और जंगल बचाने के लिए स्वयं से ही शुरुआत करने की अपील की। यमुना नदी पर लगे गंदगी के ढेर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसी पूजा से भगवान खुश होने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन
Padma Bhushan Dr Anil Joshi expressed concern over pollution in Yamuna River
मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए डाॅ. अनिल जोशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाढ़, तूफान और भूकंप प्राकृतिक विभीषिका का बार-बार संदेश है। समझ लेना...ये प्रकृति का नाश नहीं, भविष्य का सर्वनाश है। अब पर्यावरण बचाओ नहीं जीवन बचाओ नारे की जरूरत है। ये बातें पर्यावरणविद पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी ने हाथीघाट स्थित गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना समेत देश की सभी नदियां दुर्दशा का शिकार हैं। उन्होंने यमुना नदी पर लगे गंदगी के ढेर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसी पूजा से भगवान खुश होने वाले नहीं हैं। उन्होंने लोगों से जल, हवा और जंगल बचाने के लिए स्वयं से ही शुरुआत करने की अपील की। सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित अश्वनी मिश्रा ने कहा कि पद्म भूषण की प्रेरणा से पर्यावरण-यमुना बचाने के अभियान को और गति मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. धीरज मोहन सिंघल, सुधीर पचौरी, सुशील जैन, मिथिलेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, हरिशंकर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नेपाल से मेरठ तक निकाल रहे साइकिल यात्रा
दो अक्तूबर से नेपाल के जनकपुर से साइकिल यात्रा शुरू हुई है। इसमें 14 सदस्य हैं। इसका 17 नवंबर को देहरादून में विधिवत समापन होगा। यात्रा मंगलवार को हाथरस के लिए रवाना होगी। संयोजक अनिल डंगवाल, विजयेश्वर डंगवाल, देवेश कोठारी, रंजना, तनुजा, ज्योति कुमारी, मेघा, प्रमोद चंद्र जोशी, चंदन बोरा, अमर सिंह, गीतांशु जोशी, केशराज, ललित सिंह उरियाल, फरमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed