फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health department woke up after child's death, 3 clinics sealed

Agra News: बच्चे की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 3 क्लीनिक सील

Thu, 19 Jun 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health department woke up after child's death, 3 clinics sealed
मैनपुरी/बेवर। कस्बा बेवर क्षेत्र के गांव बनकिया में झोलाछाप के उपचार से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ के निर्देश पर निरीक्षण पर निकले झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने आरोपी झोलाछाप के क्लीनिक सहित तीन अवैध क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई है। जिले में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के झोलाछाप क्लीनिक और पैथोलॉजी संचालित कर रहे हैं। पिछले आठ दिन में बरनाहल में एक महिला और बेवर के बनकिया में एक बच्चे की मौत हो गई। सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी झोलाछाप, कार्रवाई के लिए निकले। नोडल अधिकारी को गांव लालपुर पहुंचे, यहां जय पैथोलॉजी एंड क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। संचालक से जब पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए तो नहीं दिखा सका। बहरामऊ कुसमरा में झोलाछाप रामू बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर रहा था। दोनों क्लीनिकों को सील कर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद टीम बेवर के गांव बनकिया पहुंची यहां बुधवार को अजय कुमार के दो साल के पुत्र देवांश की मौत हो गई थी। परिजन ने झोलाछाप रामू पर गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था। बनकिया के रामू क्लीनिक पर जब टीम पहुंची तो क्लीनिक बंद था। क्लीनिक को सील कराते हुए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार के साथ राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed