फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department team raid in hospital in agra

इन अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी से खेल रहे झोलाछाप

Tue, 23 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
health department team raid in hospital in agra
अस्पताल में छापेमारी के दौरान एसीएमओ - फोटो : अमर उजाला
अागरा में झोलाछाप मरीजों की जान से खेल रहे हैं। ये पथरी, रसौली, गर्भवती महिलाओं के आपरेशन करने से भी पीछे नहीं हट रहे। स्वास्थ्य विभाग के छापे में इसका खुलासा हुआ है। अस्पतालों में झोलाछाप ही इलाज करते थे। 
विज्ञापन


किसी विशेष केस में जरूर विशेषज्ञ चिकित्सक को कॉल पर बुलाया जाता था। अंदाजा इसी से कि दोनों अस्पताल के चिकित्सकीय पैनल में जिन डाक्टर का नाम शामिल था, वह इलाज करने ही नहीं आते थे। 
विज्ञापन


एसीएमओ को संस्कार हास्पिटल में आजमपाड़ा निवासी नीतू भर्ती मिली। ये यहां 18 जनवरी को भर्ती हुई थी। इसका आपरेशन से प्रसव कराया गया। जब एसीएमओ ने पूछा किस डाक्टर से आपका इलाज चला और आपरेशन किसने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे में मरीज को कोई जानकारी नहीं थी। बांकेबिहारी हास्पिटल में निर्मला देवी के बच्चेदानी के आपरेशन किन डाक्टर ने किया, ये भी उनको नहीं पता था। 

ऐसी ही किरावली निर्मला देवी रहीं, इनका पथरी का आपरेशन होना था, कौन डाक्टर करेगा। इसके बारे में अस्पताल संचालक ने मरीज को नहीं बताया। 

गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट में प्रसव कराने के लिए आशाएं संबंधित हास्पिटल में भेजती हैं। इनका सामान्य प्रसव में पांच हजार रुपये और आपरेशन से प्रसव में प्रति केस 10 हजार रुपये कमीशन है। 

कमीशन लेनी पहुंची आशाएं 

health department team raid in hospital in agra
अस्पताल में छापेमारी के दौरान छत पर मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बोदला रोड स्थित एक हास्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे तीन आशाएं सादा पोशाक में पहुंची। ये अपना कमीशन लेने पहुंची थी, अस्पताल संचालक ने रुपये देने के साथ ही इनको स्वेटर और शॉल उपहार में भी दिए। 

सीएमओ डा. मुकेश वत्स ने बताया कि आईएमए से मिली हास्पिटल और पैथोलॉजी सेंटरों की जांच शुरू कर दी है। इनका पहले स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण देखा जा रहा है। फिर इनके यहां छापा मारकर जांच की जाएगी। 

आईएमए अध्यक्ष डा. रविंद्र मोहन पचौरी ने कहा कि पैथोलॉजी एसोसिएशन की ओर से मिली 51 सेंटरों की सूची सीएमओ दी है। इनका रजिस्ट्रेशन और मौके पर टीम भेजकर डाक्टरों की पड़ताल की मांग की है। 

51 चिकित्सकीय संस्थानों की सूची सौंपी 

आईएमए ने 51 पैथोलॉजी की सूची सीएमओ को सौंपकर इनकी जांच कराने को कहा है। इसमें रामबाग क्षेत्र की ओमशांति पैथोलॉजी, नाइस पैथोलॉजी, लाइफ सेल पैथोलॉजी, श्रीराम पैथोलॉजी, उदय पैथोलॉजी, सना पैथोलॉजी, सनसाइन पैथोलॉजी, कृष्णा पैथोलॉजी, जीएल पैथोलॉजी, अंजलि पैथोलॉजी, श्रीगणेश पैथोलॉजी, एक्सीलेंट पैथोलॉजी, 

मेट्रो पैथोलॉजी, प्रियंका पैथोलॉजी, इशिता डायग्नोस्टिक, वैष्णवी पैथोलॉजी, सनराइज पैथोलॉजी, वेलफेयर पैथोलॉजी, निरंकारी पैथोलॉजी, रिलावरा पैथोलॉजी, तनीषा पैथोलॉजी, शुभम पैथोलॉजी, पूजा पैथोलॉजी, एक्यूरेट पैथोलॉजी, छीपीटोला की आगरा पैथोलॉजी, नालबंद क्रॉसिंग स्थित मोनिका पैथोलॉजी, आवास विकास कॉलोनी स्थित ब्रज ज्योति पैथोलॉजी, न्यू आगरा स्थित न्यू ग्लोबल पैथोलॉजी, लोहामंडी स्थित कृष्णा पैथोलॉजी, 

लंगड़े की चौकी स्थित कुमार एक्सरे पैथोलॉजी, अर्जुन नगर स्थित यूपी पैथोलॉजी, कटारा डाइग्नोस्टिक, चरक पैथोलॉजी, बोदला स्थित साइंस केयर पैथोलॉजी, निरिक्षा पैथोलॉजी, डाइग्नोस्टिक सेंटर, आगरा हेल्थ सेंटर, सिंघल पैथोलॉजी, कमला नगर स्थित ओम डाइग्नोस्टिक, अग्रवाल पैथोलॉजी, श्रीराम एक्सरे एंड पैथोलॉजी, भगवान टाकीज स्थित मेडिसिन पैथोलॉजी, खंदारी, संजय प्लेस दिल्ली गेट क्षेत्रों में स्थित रॉय पैथालॉजी, नाइस पैथोलॉजी, ओमसाईं पैथोलॉजी, शर्मा एक्सरे एंड पैथोलॉजी, विवेक पैथोलॉजी, संजय एक्सरे, मेडिकेयर पैथोलॉजी, आसियन पैथोलॉजी का नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed