{"_id":"696b2f935007f7bfdc036d77","slug":"health-department-halts-renewal-of-45-hospitals-for-failing-medical-standards-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: डॉक्टर और नाहीं पैरामेडिकल स्टाफ...45 अस्पतालों के लाइसेंस के नवीनीकरण पर लगाई गई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: डॉक्टर और नाहीं पैरामेडिकल स्टाफ...45 अस्पतालों के लाइसेंस के नवीनीकरण पर लगाई गई रोक
Sat, 17 Jan 2026 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:13 PM IST
सार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने अधूरे चिकित्सकीय मानकों वाले 45 अस्पतालों के लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। इनके यहां प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, आग से बचाव के अधूरे इंतजाम और आईसीयू में डॉक्टर की तैनाती नहीं मिली।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विस्तार
प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, आग से बचाव के अधूरे इंतजाम और आईसीयू में डॉक्टर की तैनाती नहीं...स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अधूरे चिकित्सकीय मानकों वाले 45 अस्पतालों के लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। साथ ही संचालकों को नोटिस भी दिए हैं। एक सप्ताह में मानक पूरे नहीं करने पर इन अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में 1317 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं।
इनमें 537 अस्पताल, 513 क्लीनिक, 149 पैथोलॉजी और 108 डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। इनमें 17 मानकों पर सत्यापन करने के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है। इनमें से 45 अस्पतालों में चिकित्सकीय मानक अधूरे मिले हैं। 27 ऐसे अस्पताल हैं जिनमें मरीजों के इलाज में लापरवाही समेत कई शिकायतें भी आई हैं। इन अस्पतालों के भौतिक सत्यापन में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई खामियां मिलीं। आईसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे। स्टाफ भी प्रशिक्षित नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल संचालकों को नोटिस दिए गए। फिलहाल इनके लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई है।